चीन जो आविष्कार करता है उसको देखकर दुनिया हैरान रह जाती है. इस बार चीन ने फिर बड़ा कारनामा करके दिखाया है. पहली बार रोबोट को टीवी पर न्यूज पढ़ते देखा गया.....
::/introtext::::fulltext::
China को हमेशा से कुछ न कुछ नया करने के लिए जाना जाता है. चीन जो आविष्कार करता है उसको देखकर दुनिया हैरान रह जाती है. इस बार चीन ने फिर बड़ा कारनामा करके दिखाया है. पहली बार रोबोट को टीवी पर न्यूज पढ़ते देखा गया. सभी को लगा कि कोई शख्स न्यूज पढ़ रहा है. लेकिन सच्चाई कुछ और ही है. असल में ये रोबोट है. जैसे ही लोगों को पता चला कि वो हैरान रह गया. दिखने में और आवाज में वो बिलकुल इंसान जैसा है. लेकिन असल में वो रोबोट है. चीन के Xinhua की न्यूज एजेंसी ने रोबोट को न्यूज एंकर की सीट पर बिठाया और न्यूज पढ़वाई.
South China Morning Post की खबर के मुताबिक, Xinhua ने दो रोबोट्स को हायर किया है. एक इंग्लिश में और दूसरा चीनी भाषा में न्यूज पढ़ता है. दो दिन पहले रोबोट को कैमरे के सामने बिठाया गया. उसने इंग्लिश में न्यूज प्रेजेंट की. कई लोग आवाज से समझ गए कि वो रोबोट है तो कुछ लोग समझ ही नहीं सके.
