जम्मू-कश्मीर : 30 घंटे के भीतर दूसरी बार भूकंप......
::/introtext::::fulltext::
जम्मू कश्मीर 10 मई 2018. जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. हालांकि, बताया जा रहा है कि इस बार झटके पिछली बार के मुकाबले कम तीव्रता के थे. अभी तक भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.
पाकिस्तान के इस्लामाबाद के अलावा लाहौर और खैबर के इलाके में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. बता दें कि बुधवार को भी पाकिस्तान के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसके झटके जम्मू कश्मीर और एनसीआर समेत उत्तर भारत में भी महसूस किए गए थे.
बुधवार को पश्चिमोत्तर पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत भूकंप के दो झटकों से दहल गया था. इनमें से पहले की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 तथा दूसरे की तीव्रता 6.4 मापी गई थी. इन घटनाओं में कम से कम नौ बच्चे घायल हो गए और लोगों में दहशत फैल गई.
पिछले महीने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के कई शहरों में 5.6 की तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान के हिन्दू कुश पर्वतीय क्षेत्र में भूमि से 200 किलोमीटर नीचे केन्द्रित था.
::/fulltext::