1364::/cck::
नागिन ने लिया नाग की मौत का बदला, पति-पत्नी को डसा....
::/introtext::
::fulltext::देवासः आपने नाग-नागिन की कहानियां खूब सुनी व देखी होगी। वहीं नाग के हत्यारे को अपनी आंखों में कैद करने वाली नागिन की फिल्में आपने कभी देखी होंगी। लेकिन क्या आप यह कभी मानेगें की असल जिंदगी में भी कहानियां जोर-शोर से सुनी-सुनाई जा रही है। हकीकत में आज भी इस अंधविश्वास को माना जाता है। लेकिन देवास में पिछले दिनों कुछ ऐसा हुआ जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। दरअसल बागली के बेहरी गांव में 5 दिन पहले जीवन नाम के एक युवक को नागिन ने डस लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। ठीक पांच दिन बाद जीवन की पत्नी पिंकी को भी नागिन ने डस लिया। जिसके बाद पिंकी की मौत हो गई। हैरत की बात यह है कि पति की मौत से सहमी डरी पिन्की अपनी सास और मां के बीच में सो रही थी। इसके बावजूद नागिन ने उसे ही डसा।
गांव वालों का कहना है कि जीवन एक महीने पहले किसी खेत पर मजदूरी करने गया था और वहां पर अचानक एक नाग निकल आया था जिसे उसने और अन्य मजदूरों ने मिलकर लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला था। लोगों का मानना है कि उस नाग की मौत का बदला लेने के लिए ही नागिन ने दोनों पति-पत्नी को डसा है हालांकि पिंकी को ढसने वाली नागिन को गांव वालों ने ढूंढ कर मार डाला। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा छाया हुआ है।
::/fulltext:: 1364::/cck::