Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
पेंड्रा में राहुल गांधी बनाम अजीत जोगी का मुकाबला...
::/introtext::रायपुर 6 मई 2018। पेंड्रा में राहुल गांधी बनाम अजीत जोगी का मुकाबला 17 मई को दिखेगा। कार्यक्रम तो अभी राहुल गांधी की पूरी तरह से तय नहीं हुआ है, लेकिन 17 मई को अजीत जोगी का कार्यक्रम पेंड्रा में आयोजित है, जाहिर है ये शक्ति प्रदर्शन के लिहाजा से भी ये बेहद दिलचस्प होगा, कि राहुल गांधी और अजीत जोगी दोनों की सभा में भीड़ कैसी जुटती है। वैसे राहुल की सभा के पहले अजीत जोगी ने कांग्रेस पर बड़ा वार किया है।
अजीत जोगी ने कहा है कि राहुल गांधी एक बार नहीं 10 बार भी पेंड्रा आयें, तो वो कमजोर नहीं होंगे। अजीत जोगी ने कहा कि पेंड्रा में उनका भी कार्यक्रम 17 मई को है, देखेंगे, दो बड़े नेता का जब कार्यक्रम होगा, तो कैसा होता है। अजीत जोगी ने कोई भी आ जाये, ना तो उनकी ताकत कमजोर होगी और ना ही लोगों से उनके संबंध खत्म होंगे।
इससे पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने राहुल गांधी के दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी पहली सभा पेन्ड्रा रोड की जगह प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के चुनावी क्षेत्र राजनांदगांव से करते, तो लगता कांग्रेस चुनावी तैयारी करते , तो लगता कि वो चुनावी तैयारी शुरू कर रहे हैं। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे. के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने कहा कि मात्र जोगी कांग्रेस की छत्तीसगढ़ ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसका सरोकार प्रदेश के ढाई करोड़ जनता से है इसलिए दोनों राष्ट्रीय पार्टी जोगी कांग्रेस के चुनौती को स्वीकार करने का साहस नही दिखा पा रही है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने पुनः राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वे भविष्य में सरकार बनाने वाले श्री अजीत जोगी के स्थान पर वर्तमान में मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के खिलाफ साईस कालेज मैदान पर ताल ठोककर दिखाये।
::/fulltext::