मौसम विभाग ने ऐसी बारिश पर आगामी 24 घंटे का रेड अलर्ट भी जारी किया है.....
::/introtext::::fulltext::
रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में पिछले 48 घंटे से लगतार बारिश हो रही है। इससे प्रदेश में कहीं-कहीं पर नदियां उफान पर हैं। धमतरी जिले में तो एक ट्रक उफान पर चल रहे नाले को पार करते हुए बह गया। मौसम विभाग ने ऐसी बारिश पर आगामी 24 घंटे का रेड अलर्ट भी जारी किया है।
केंद्रीय मौसम विभाग ने 24 घंटे का ये रेड अलर्ट किया है। वहीं 48 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया। विभाग के अलर्ट के अनुुसार प्रदेश में फिलहाल 2 से 3 दिनों तक लगातार बारिश जारी रहेगी। विभाग से जारी रेड अलर्ट राजधानी रायपुर और दुर्ग के अलावा बस्तर के लिए भी है। वैसे पूरे प्रदेश में इस तरह की बारिश होती रहेगी। वहीं 48 घंटे के लिए प्रदेश के बस्तर, दुर्ग, रायपुर, और बिलासपुर संभागों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर पश्चिम बंगाल और उत्तरीय ओडिशा के तटीय क्षेत्र में कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। अगले 24 घंटे में इसके और मजबूत होने की संभावना है, इसलिए छत्तीसगढ़ में इसका सबसे व्यापक असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने सभी को सतर्क रहने का आदेश दिया है। वहीं राज्य सरकार ने भी आपदा प्रबंधन की टीम को सतर्क रहने का आदेश दिया है।
::/fulltext::