शाम तक राहत, गरज-चमक के साथ पड़ सकती है बौछार
::/introtext::::fulltext::
रायपुर।तेज धूम और गर्मी से बेहाल राजधानीवासियों को सोमवार को देर शाम तक राहत मिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार को दोपहर में गर्मी ज्यादा होगी, लेकिन शाम तक मौमस सुहाना हो सकता है। आसमान में बादल होने के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं। गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।
- राजधानी में रविवार को सुबह आसमान में बादल थे इसलिए गर्मी कम पड़ी, लेकिन जैसे ही आसमान साफ हुआ, तेज धूप से तापमान बढ़ गया। कुछ देर बाद हल्के बादल नजर आए और तेज हवा ने गर्मी से थोड़ी राहत दे दी।
- मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजधानी में सोमवार और मंगलवार को भी दोपहर में गर्मी रहेगी, लेकिन शाम को मौसम ठीक हो जाएगा। शाम को गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।
- रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इस समय पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी हवा का प्रभाव है। इस वजह से दोपहर में तेज गर्मी रहती है, लेकिन शाम को नमी बढ़ने के कारण बादल भी उमड़-घुमड़ रहे है। रायपुर में भी रविवार को यही स्थिति रही। सुबह हवा में नमी 51 फीसदी थी। 50 फीसदी बादल भी छाए रहे।
- दोपहर बाद सूरज की तपिश बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ी, लेकिन शाम को नमी थोड़ी ज्यादा रही। यह 20 फीसदी के आसपास दर्ज की गई।
- मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूर्वी बिहार तथा आसपास पश्चिम बंगाल व झारखंड के ऊपर हवा में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिण उत्तरप्रदेश और आसपास भी एक चक्रवात है। इस वजह से समुद्र से नमी आ रही है।
- इन दोनों सिस्टम के प्रभाव से दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी बढ़ी है। कुछ नमी राजधानी सहित राज्य के उत्तरी क्षेत्र तक पहुंच रही है। इसी वजह से अंबिकापुर में दिन में करीब साढ़े चार मिमी बारिश हुई।
- पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में 1.3 मिमी बारिश हुई। माना एयरपोर्ट, बिलासपुर, पेंड्रारोड तथा अंबिकापुर में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि सिस्टम के प्रभाव से अगले एक-दो दिन रायपुर सहित राज्य में कहीं-कहीं बदली-बारिश की स्थिति रहेगी। गरज-चमक पड़ने के कारण गर्मी कम रहेगी।
