——
Wednesday, 17 June 2026

All Categories

राहुल गांधी का तेल और राफेल मामले को लेकर मोदी पर तीखा हमला

4150::/cck::

राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और राफेल मामले को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला..... 

::/introtext::
::fulltext::

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और राफेल मामले को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला बोला और कहा कि 2019 में विपक्षी दल मिलकर भाजपा को हराएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने पिछले साढ़े चार वर्षों में भारत के लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है। 

'भारत बंद' के तहत रामलीला मैदान के निकट आयोजित विरोध प्रदर्शन में गांधी ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने से पहले महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। जनता ने भरोसा कर उनकी सरकार बनवाई। अब लोगों को साफ एहसास हो गया उन्होंने साढ़े चार साल में क्या किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी सही कहते हैं कि जो उन्होंने साढ़े चार साल में वो किया जो 70 साल में नहीं हुआ। अब लोगों को पता चल गया है कि उन्होंने साढ़े चार साल में हिंदुस्तानियों को आपस में लड़वाया। एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़वाया। जातियों को लड़वाया।

राहुल ने दावा किया कि महिलाओं पर अत्याचार होते रहे पर प्रधानमंत्री ख़ामोश रहे। पूरे देश में मोदी जी पेट्रोल डीजल और गैस पर में रहते हुए खूब बोलते थे, लेकिन अब एक शब्द नहीं बोलते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि राफेल के सवाल पर प्रधानमंत्री ख़ामोश हैं। एक मित्र उद्योगपति को 45 हजार करोड़ दे दिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ये देश की आम जनता का पैसा है। नोटबंदी के नाम पर अपने मित्रों का काला धन सफेद करवाया। फिर गब्बर सिंह टैक्स लगा दिया। मंझोले और छोटे उद्योगों को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि आज बंद में शामिल सभी दल मिलकर मोदी को हराएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि सब मिलकर भाजपा को हराने का काम करेंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और दूसरे नेताओं ने राजघाट से रामलीला मैदान तक मार्च किया। कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ 'भारत बंद' बुलाया है। 

::/fulltext:: 4150::/cck::
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1171278

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.243
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

2
Online

2026-06-17