Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर 27 अप्रैल 2018। 2017 बैच के प्रोबेशनरी IAS अफसरों को पहली पोस्टिंग मिल गयी है। 2017 बैच के इन IAS अफसरों की पहली पोस्टिंग अलग-अलग जिलों में बतौर सहायक कलेक्टर दी गयी है। इस बैच में छत्तीसगढ़ के इकलौते IAS चंद्रकांत वर्मा को बस्तर का अस्टिटेंट कलेक्टर बनाया गया है। वहीं आकाश छिकारा को सरगुजा का सहायक कलेक्टर , कुणाल दुदावत को बिलासपुर, मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ और रोहित व्यास को राजनांदगांव का सहायक कलेक्टर बनाया गया है।
आपको बता दें कि 2017 बैच में कुल 5 IAS अफसरों को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। चंद्रकांत वर्मा को इस बैच में होम कैडर अलॉट हुआ है। रायपुर के ही रहने वाले चंद्रकांत सहित सभी प्रोबेशनरी आईएएस अफसरों की पहले दौर की ट्रेनिंग मसूरी स्थित IAS अकादमी में पूरी हो चुकी है, अब पहले दौर की ट्रेनिंग के बाद ये अफसर फिल्ड में प्रशासनिक अनुभव हासिल करेंगे।
::/fulltext::