सूर्यग्रहण को भारत में देखा जा सकेगा. भारत के अलावा यह सूर्य ग्रहण सऊदी अरब, कतर, सुमात्रा, मलेशिया, ओमान, सिंगापुर, नॉर्थन मरिना आईलैंड, श्रीलंका और बोर्नियो में दिखेगा.....
::/introtext::::fulltext::
नई दिल्ली: Solar eclipse: साल 2019 का आखिरी सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को होगा. जो कि सुबह 8.17 बजे से सुबह 10.57 तक चलेगा यानी साल का ये आखिरी सूर्य ग्रहण 2 घंटे 40 मिनट तक चलेगा. यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जिसे भारत में देखा जा सकेगा. भारत के अलावा यह सूर्य ग्रहण सऊदी अरब, कतर, सुमात्रा, मलेशिया, ओमान, सिंगापुर, नॉर्थन मरिना आईलैंड, श्रीलंका और बोर्नियो में दिखेगा.
भारत में ग्रहण देखने के लिए सबसे अच्छी जगह
भारत में केरल के चेरुवथुर सूर्य ग्रहण देखने की सबसे अच्छी जगह है. चेरुवथुर केरल के कसारागोड जिले में पड़ता है. द हिंदू के मुताबिक, 'केरल की इस जगह से सूर्य ग्रहण बहुत ही साफतौर पर देखा जा सकता है.'
साल 2019 के सूर्यग्रहण
साल 2019 में तीन सूर्य ग्रहण पड़े. पहला 6 जनवरी को आंशिक सूर्य ग्रहण हुआ था. इसके बाद 2 जुलाई को आंशिक सूर्य ग्रहण हुआ. अब फिर 2019 का आखिरी और तीसरा सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को होगा, जिसे भारत में देखा जा सकेगा. 26 दिसंबर को वलयकार सूर्य ग्रहण होगा यानी सूर्य आग के गोले 'Ring of Fire' की तरह दिखाई देगा.
सूर्यग्रहण के कारण सबरीमाला बंद
सबरीमला स्थित भगवान अयप्पा मंदिर का गर्भ गृह 26 दिसंबर को सूर्यग्रहण के चलते चार घंटे के लिए बंद रहेगा. त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) ने कहा कि गर्भगृह उस दिन (26 दिसंबर को) सुबह साढ़े सात से पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे के बीच बंद रहेगा. इसी के साथ मलिकाप्पुरम और पंबा मंदिर भी सूर्यग्रहण के दौरान बंद रहेंगे.
::/fulltext::