Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; PlgSystemJdvisitor has a deprecated constructor in /home/u383106781/domains/divyachhattisgarh.m47.in/public_html/plugins/system/jdvisitor/jdvisitor.php on line 14
अधिकारी दफ्तर में कम्प्यूटर पर देखता है पोर्न वीडियो, महिला कर्मचारियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग…
Sunday, 16 August 2026

अधिकारी दफ्तर में कम्प्यूटर पर देखता है पोर्न वीडियो, महिला कर्मचारियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग…

1736::/cck::

अधिकारी दफ्तर में कम्प्यूटर पर देखता है पोर्न वीडियो, महिला कर्मचारियों ने की सख्त कार्रवाई की मांग…

::/introtext::
::fulltext::

जांजगीर-चाम्पा. मालखरौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक अधिकारी का शर्मनाक मामला सामने आया है. यहाँ के ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी विजय निर्मलकर दफ्तर में महिला कर्मचारियों की उपस्थिति में ही पोर्न वीडियो देखता है. कंप्यूटर पर अश्लील वीडियो और फोटो डाऊनलोड करता है. इस अधिकारी के हरकत से तंग आकर महिला कर्मचारियों सहित कार्यालय के 28 लोगों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से बीपीएम विजय निर्मलकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. साथ ही इस मामले में महिला कर्मचारियों ने उक्त अधिकारी के खिलाफ विस्तृत जानकारी देते हुए शिकायत पत्र भी सौंप दिया है. शिकायत के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी मामले की तस्दीक में जुट चुके हैं. महिला कर्मचारियों ने शिकायत में कहा है कि बीपीएम विजय निर्मलकर महिला कर्मचारियों पर बुरी नजर रखता है. कई महिला कर्मचारियों से अश्लील हरकत की बात भी सामने आ रही है. 

जानकारी के अनुसार बीपीएम विजय निर्मलकर के खिलाफ पूर्व में भी शिकायत हो चुकी है. इसके बावजूद अधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं होना भी समझ से परे है. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि इस बार भी उक्त अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे सभी कर्मचारी आरोपी विजय निर्मलकर के खिलाफ धरने पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे. फिलहाल जिला कार्यक्रम अधिकारी के द्वारा इस मामले में जल्द ही जाँच कर कार्रवाई की बात कही जा रही है.

::/fulltext:: 1736::/cck::

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!