अरविंद केजरीवाल बोले- 2019 में कांग्रेस नहीं बल्कि बीजेपी से मुकाबला.....
::/introtext::::fulltext::
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होगा.
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच होगा और कांग्रेस को कुल वोटों में से केवल 9 फीसदी वोट ही मिलेंगे. उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'आप और भाजपा में सीधी टक्कर. कांग्रेस को मात्र नौ प्रतिशत वोट.' उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को लगता है कि अगर दिल्ली के सभी सातों सांसद आप के होते तो मेट्रो का किराया नहीं बढ़ता
2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लगने वाला है : अरविंद केजरीवाल
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि लोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाराज हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है. आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार के कामकाज में रोड़े अटकाने के लिए लोग भाजपा से नाराज हैं. केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा था, 'जनता भाजपा के सांसदों से खासी नाराज है. जनता आम आदमी की दिल्ली सरकार से बहुत खुश हैं. वहीं, जनता भाजपा से इस बात पर भी बहुत नाराज है कि भाजपा ने दिल्ली सरकार के कामों में रोड़े अटकाए. 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा को दिल्ली में बड़ा झटका लगने वाला है.'
::/fulltext::