Aleart : छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में हो सकती है भारी बारिश....
::/introtext::::fulltext::
रायपुरः मानसून की दस्तक के बाद देश के कई राज्यों में गर्मी से राहत देखने को मिल रहा है। अनुमानित वक्त से दो दिन पहले मानसून ने शुक्रवार को ओडिशा में दस्तक दे दी। अगले 24 घंटों में यहां भारी बारिश की संभावना है। भुवनेश्वर स्थित मौसन विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने बताया कि अगले 48 घंटों में मानसून पूरे प्रदेश पर छा जाएगा। इस कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी के उत्तरी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा जो 24 घंटों में बढ़कर बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र तक पहुंच जाएगा। इसके कारण ओडिशा,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में नौ से 11 जून तक अत्याधिक बारिश की संभावना है। वहीं तटीय कर्नाटक, गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र में दस जून तक भारी बारिश के वर्तमान हालात बरकरार रहेंगे। शनिवार तक मुंबई समेत उत्तरी तटीय महाराष्ट्र में भी बारिश बढ़ेगी। यहां 12 जून के बाद बारिश कुछ कम होगी।
शनिवार को 12 राज्यों में तेज बारिश अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 9 जून को महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड,मणिपुर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार,मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में तूफान और गरज चमक के आसार हैं।
::/fulltext::