——
Monday, 22 June 2026

All Categories

Bollywood : शादी के बाद सोनम-आनंद की पहली फोटो.....

926::/cck::

Bollywood : शादी के बाद सोनम-आनंद की पहली फोटो.....

::/introtext::
::fulltext::

सोनम कपूर ने 8 मई को लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की।

मुंबई.सोनम कपूर ने 8 मई को लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की। अब आनंद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें ये कपल कोजी होकर रोमांटिक पोज देता नजर आ रहा है। फोटो को शेयर करते हुए आनंद ने लिखा, "Its wonderful to be loved, It’s profound to be understood."। आनंद ने रिसेप्शन का भी एक फोटो शेयर किया है जिसमें ये कपल एकसाथ डांस करता नजर आ रहा है।

- फोटो में आनंद और सोनम एक दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कपल को ट्रोल कर रहे हैं। 
- यूजर्स ने फोटो पर कमेंट्स किया है कि दोनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की नकल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - डूड अपनी स्टाइल बनाओ, उनकी नकल न करो। दूसरे ने लिखा ये तस्वीर देखी देखी सी लगती है। दरअसल अनुष्का शर्मा ने हनीमून के दौरान विराट कोहली के साथ भी ऐसी ही तस्वीर खिंचवाई थी।
- वैसे सोनम-आनंद की इस फोटो पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट किया है। जहां रणवीर सिंह ने कमेंट में दिल की ढेर सारी इमोजी डाली तो वहीं जाह्नवी गले लगाने वाले फोटो पर लिखा, "आप बहुत क्यूट हैं..।"

इस वजह से हनीमून पर नहीं गया कपल
- सोनम पिछले कई हफ्तों से शादी की तैयारियों के चलते बिजी थीं। वहीं शादी से पहले उन्होंने कई प्रोफेशनल कमिटमेंट्स किए थे, जिसके चलते उनका हनीमून आगे टला है। 
- सोनम मायके और ससुराल वालों को भी पूरा वक्त नहीं दे पाएंगी। दरअसल, उनके बिजी होने की सबसे बड़ी वजह 71वां कान्स फिल्म फेस्टिवल है जो 19 मई तक चलेगा।

 

 

::/fulltext:: 926::/cck::
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1175241

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.95
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

3
Online

2026-06-22