Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
प्रेग्नेंसी में महिलाओं की सेहत का ज्यादा ध्यान रखा जाता है। इस दौरान उनकी शरीर में सभी पोषक तत्वों की सही मात्रा होने बहुत जरूरी है। इस लिए उनके खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाता है। डॉक्टर भी महिलाओं को उनके डाइट प्लान में कई तरह के खाद्य पदार्थ को शामिल करने की सलाह देते हैं। ताकि उनका और उनके होने वाले बच्चे का स्वास्थ्य अच्छा बना रहे। ऐसे ही पोषक तत्वों से भरपूर काजू भी गर्भवती महिलाओं को खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कई प्रेग्नेंट महिलाओं के मन में काजू खाने को लेकर डर बना रहता है, कि कहीं इसे खाने से उनके होने वाले बच्चे को किसी तरह का नुकसान न हो जाए। इसलिए वो अपनी डाइट में काजू को शामिल करने से पहले इसके बारे में सब कुछ जानना जरूरी समझती है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए काजू खाने के क्या फायदे हैं।
प्रेग्नेंसी में काजू खाना सही या गलत?
प्रेग्नेंसी में काजू खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। काजू कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में काजू खाना सेहत के लिए काफी अच्छा हो सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक प्रेग्नेंसी में काजू खाने से शिशु का मस्तिष्क विकास हो सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी डाइट में भी काजू को शामिल करने की सलाह दी जाती है। काजू में कैल्शियम, आयरन, फोलेट, प्रोटीन, एनर्जी समेत कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। लेकिन कुछ लोगों को काजू खाने से एलर्जी भी हो सकती हैं। ऐसे में काजू को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

प्रेग्नेंसी में काजू खाने के फायदे
प्रेग्नेंट महिलाएं जो डायबिटीज की पेशेंट भी हैं उनको भी इस दौरान अपने आहार में काजू शामिल करना चाहिए। काजू डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद करता है। रिसर्च के मुताबिक काजू शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित रखता है। जिससे डायबिटीज लेवल बढ़ता नहीं है। औऱ मां बच्चा दोनों सुरक्षित रहते हैं।
प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं में कब्ज की समस्या आम बात हो जाती है। जिससे बचने के लिए आप अपनी डाइट में काजू को शामिल कर सकती हैं। क्योकि इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, जो कब्ज की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
प्रेग्नेंसी में महिलाएं आयरन युक्त खाद्य पदार्थ खाती है। इस कारण काजू को डाइट में शामिल किया जाता है। प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। जिससे उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। काजू महिलाओं में आयरन की मात्रा पूरी करता है।
प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड एक जरूरी पोषक तत्व है। जो काजू में भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। इसे खाने से होने वाले बच्चे के साथ मां को भी एनीमिया के खतरे से बचाया जा सकता है। बच्चे के विकास और वृद्धि के लिए भी काजू के सेवन को बहुत जरूरी माना गया है।
लेकिन हर चीज एक मात्रा में खाना फायदेमंद होता है। किसी भी चीज को आ जरुरत से ज्यादा खाएंगे तो वो आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए काजू को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।