1370::/cck::
CBSE 10वीं 2018 : प्रांजलि ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया, 99 प्रतिशत अंक....
::/introtext::
::fulltext::रायपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कुछ ही समय पहले ही 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। जारी रिजल्ट के अनुसार 86.7 फीसदी बच्चे पास हुए हैं, वहीं लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कियों का प्रतिशत 88.67 फीसदी रहा तो 85.32 फीसदी लड़कों ने पास किया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की बेटी ने भी इस परीक्षा में 99 प्रतिशत आंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। डीपीएस रायपुर की प्रांजलि सिंह बुंदेला ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में छत्तीसगढ़ में पहला स्थान प्राप्त किया है।
छत्तीसगढ़ से ये रहे टॉप पर
अंशी पांडे 98.4%
आयुष मिश्रा 98%
साक्षी गुप्ता 97.4%,
धवल जैन 97.4%
शंभवु उपाध्याय 96.8%
अक्षत वर्मा 96.8%
अनुष्का चौधरी 96.8%
समृद्धि दुबे 96.8%
::/fulltext:: 1370::/cck::