DMK चीफ करुणानिधि की हालत बेहद गंभीर और अस्थिर, अस्पताल के बाहर लगा समर्थकों का जमावड़ा.....
::/introtext::::fulltext::
एम करुणानिधि (M Karunanidhi) की हालत बेहद गंभीर और अस्थिर है. करुणानिधि चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने भर्ती हैं. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री को यहां 28 जुलाई को भर्ती कराया गया था.
खास बातें
- डीएमके प्रमुख की हालत बेहद गंभीर
- सेहत में लगातार हो रही है गिरावट
- अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
चेन्नई: डीएमके चीफ करुणानिधि (M Karunanidhi) की हालतबेहद गंभीर और अस्थिर है. चेन्नई के कावेरी अस्पताल ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी है. अस्पताल की तरफ से जारी बयान के अनुसार पिछली रात से उनकी स्थिति और खराब हुई है. डॉक्टरों का कहना है कि डीएमके प्रमुख की हालत में हाल के कुछ घंटों में गिरावट देखने को मिली है. चेन्नई के कावेरी अस्पताल के बाहर डीएमके कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई है. तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि 28 जुलाई से इसी अस्पताल में भर्ती हैं.
सैकड़ों समर्थक कावेरी अस्पताल के बाहर जमा हो रहे हैं और करुणानिधि की तंदुरूस्ती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि करुणानिधि के बेटे और द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने मुख्यमंत्री के. पलानीसामी के आवास पर मुलाकात की और कुछ देर उनके साथ अकेले रहे. मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने भी शीर्ष अधिकारियों के साथ एक बैठक की और स्थिति की समीक्षा की.
इस बीच, द्रमुक के सैकड़ों कार्यकर्ता अलवरपेट में अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए हैं और हर मिनट भीड़ बढ़ रही है. कई को रोते हुए और नेता की प्रशंसा करने वाले नारे लगाते देखा गया है. एक महिला बेहोश हो गई और अन्य लोगों ने उसके चेहरे पर पानी छिड़का और होश में लाए. अस्पताल और करुणानिधि के गोपालपुरम आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. करुणानिधि की हालत को लेकर बढ़ती चिंता को देखते हुए राज्य में अलर्ट घोषित किया गया है. प्रमुख प्रतिष्ठानों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है.
बता दें इससे पहले सोमवार को भी अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकर बुलेटिन में करुणानिधि की हालत बेहद नाजुक बताई गई थी. कल जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों को कार्य करने लायक बनाए रखना चुनौती बना हुआ है. कावेरी अस्पताल ने एक बयान जारी कर कहा कि 94 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं. उसके अनुसार, 'द्रमुक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि का स्वास्थ्य बिगड़ा है. ज्यादा उम्र होने के कारण उनके शरीर के महत्वपूर्ण अंगों की कार्य क्षमता को बनाए रखना चुनौती साबित हो रही है.'
अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने कहा था, द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं. अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार आता है, इसी से आगे की चीजें तय होंगी. अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने कहा था, द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं. अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार आता है, इसी से आगे की चीजें तय होंगी.
अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने कहा था, द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं. अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार आता है, इसी से आगे की चीजें तय होंगी. अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर अरविन्दन सेल्वाराज ने कहा था, द्रमुक अध्यक्ष के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और वह मेडिकल सपोर्ट पर हैं. अगले 24 घंटों में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार आता है, इसी से आगे की चीजें तय होंगी.
