बच्चे अक्सर खाना खाने में आनाकानी करते हैं, यही कारण है कि जब बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी लंचबॉक्स पैक करने की बात आती है, तो मांए अक्सर असंमजस में पड़ जाती हैं कि ऐसा बच्चे के लंचबॉक्स में क्या दे, जो बच्चा बिना मुंह बनाए खा लें और टिफिन खाली करके ही घर लौटें।

अगर आप स्कूल के लिए बच्चे का टिफिन पैक कर रही हैं तो लंच बॉक्स में इंस्टेंट नूडल्स देने से बचें। ये मैदा निर्मित होने के साथ ही प्रिजर्वेटिव्स मौजूद होते है। इनका न्यूट्रिशियन वैल्यू न के बराबर होता है। इन नूडल्स में केवल खाली कैलोरी होती है और ये आंत के लिए भी हानिकारक होते हैं।
ज्यादा तला हुआ खाना बच्चे की सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है क्योंकि इससे उनके स्वास्थ्य को कई बीमारियों का रिस्क हो सकता है जैसे मोटापा और डायबिटीज, ब्लड प्रेशर। यह खाना काफी एडिक्टिव होता है इसलिए बच्चों को इनकी आदत भी लग सकती है। इसलिए ज्यादातर फ्राइड फूड जैसे फ्रेंच फ्राइज़, फ्राइड चिकन आदि लंच में देने से बचें।
अक्सर माता-पिता जल्दबाजी में रात का बचा हुआ खाना बच्चों को लंच बॉक्स में पैक करके दे देते हैं। गर्मी के दिनों में खाना टिफिन में बंद पड़ा-पड़ा जल्दी खराब हो जाता है और बदबू मारने लगता है। इस बात की भी संभावना होती है कि खाना जल्द ही खराब हो सकता है और बच्चों को इसका एहसास नहीं हो सकता है। इससे फूड प्वाइजनिंग भी हो सकती है।

पैकेड स्नैक्स
अगर आपका बच्चा हाई प्रोसेस्ड स्नैक्स जैसे की चिप्स, कुकीज और पैक्ड फूड खाने की जिद करता है तो उन्हें ऐसा कभी कभार आप दे सकती हैं लेकिन इन्हें लंचबॉक्स में देने से बचें।क्योंकि इनमें नमक, शुगर और अन हेल्दी फैट्स आदि की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिन्हें खाने से मोटापा और दूसरी बीमारी होने का खतरा रहता है।
मेयोनीज को अवॉइड करें
आजकल लोग स्वाद के चक्कर सैंडविच, सलाद और पास्ता में जरुरत से ज्यादा मेयोनीज का इस्तेमाल करने लगे हैं। अगर आप बच्चें को कुछ क्रीमी स्नैक्स या लंच देना चाहते हैं तो मेयोनीज की जगह नींबू, हंग कर्ड और ग्रीक योगर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेयोनीज में बहुत ज्यादा कैलोरी, फैट बहुत अधिक होती है, इसलिए इसके नियमित सेवन करने से बच्चे का वजन बढ़ सकता है। एक चम्मच मेयोनीज में 100 ग्राम कैलोरी होती है।
बच्चों के लिए एक आइडियल लंच बॉक्स वो होता है, जो सेहतभरा, स्वादिष्ट और खाने में आसान हो। आप चाहे तो बच्चें को एग सैंडविच या पराठा बनाकर दे सकती हैं। दही या पनीर से बने डिशेज ट्राय कर सकती हैं। इसके अलावा चीले खाने में टेस्टी और हेल्दी होते हैं। बच्चे सिर्फ टेस्टी और अट्रेक्टिव फूड आइटम्स खाना पसंद करते हैं, इसलिए आप रोजमर्रा की सब्जियों के साथ एक्सपैरिमेंट करना शुरु कर दें, ताकि बच्चा इन्हें खाने से मुंह न बनाएं।
