——
Sunday, 21 June 2026

IIT All INDIA में दूसरी रैंक लाने वाले साहिल जैन व छठी रैंक लाने वाली मीनल पारख.....

1646::/cck::

IIT All INDIA में दूसरी रैंक लाने वाले साहिल जैन व छठी रैंक लाने वाली मीनल पारख.....

::/introtext::
::fulltext::

आईआईटी ऑल इंडिया में दूसरी रैंक लाने वाले साहिल जैन व छठी रैंक लाने वाली मीनल पारख।

जयपुर। कानुपर आईआईटी ने रविवार को जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित कर दिया। कोटा में पढ़ने वाले साहिल जैन ने ऑल इंडिया लेवल पर दूसरी रैंक हासिल की है। वहीं, यहीं पढ़ाई कर रही मीनल पारख ने छठवीं रैंक हासिल की है। मीनल ने गर्ल्स कैटेगरी में टॉप किया है। इसके साथ ही, जेईई एडवांस की ऑल इंडिया रैंक में राजस्थान का परचम रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ऑल इंडिया लेवल पर टॉप 21 रैंक में राजस्थान से 10 छात्रों के नाम शामिल है। इस साल जनरल कैटेगिरी में 1,24,137 बॉयज शामिल हुए थे। इनमें से 16,062 ने सफलता हासिल की है। वहीं, एग्जाम में शामिल 31,021 गर्ल्स में से 2076 ने सफलता पाई है। वहीं, कोटा में पढ़ने वाले शुभम गुप्ता ने भी ऑल इंडिया लेवल पर 17वीं रैंक हासिल कर राजस्थान का नाम रोशन किया है

मां बोलीं- बेटे ने 2 साल तक कोई फंक्शन अटेंड नहीं किया

- जेइई एडवांस में ऑल इंडिया लेवल पर दूसरी रैंक हासिल करने वाले साहिल मुंबई आईआईटी में कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लेना चाहते हैं। साहिल के पिता धनराज जैन टीचर हैं। 
- मां सुनीता ने कहा कि हमारे लिए आज का दिन बेहद खास है। उन्होंने कहा, पिछले दो साल से साहिल ने किसी तरह का कोई फंक्शन अटेंड नहीं किया। वह रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करता था।

मीनल ने दिया सक्सेज मंत्र

- गर्ल्स कैटेगरी में टॉप करने वाली मीनल ने कहा, " मैं बहुत खुश हूं। मुझे उम्मीद नहीं थी, लेकिन बहुत अच्छी रैंक आई है। मैंने कभी होमवर्क मिस नहीं किया। सुबह कभी जल्दी नहीं उठी, लेकिन पढ़ाई में नियमित रही। मैंने रोज छह से सात घंटे पढ़ाई की। इससे पढ़ाई में कन्टीन्यूटी बनी रही।"

- मीनल, मुंबई, आईआईटी में कंप्यूटर साइंस में एडमिशन लेना चाहती है।

-आईआईटी से मीनल को बधाई संदेश आया। इसमे मीनल व उसके परिवार को बधाई के साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मीनल के पिता की आंखें खुशी से छलकीं

- रिजल्ट आने पर मीनल के पिता गुलाब चंद पारख भावुक हो गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। भावुकता में वे कुछ बोल नहीं पाए। वे बूंदी में पोस्टिड हैँ तथा दूरदर्शन में इंजीनियर हैं। मीनल की मां मंजू पारख होम मेकर हैं।

- मीनल की मां ने कहा कि हमने कभी ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं की थी। हमने मीनल से यही कहा कि पढ़ाई करती रहो अच्छा ही होगा। और ऐसा ही हुआ। हम आज बहुत खुश हैं।

राजस्थान में पढ़ने वाले इन स्टूडेंट्स ने मारी बाजी

नाम ऑल डंडिया रैंक
साहिल जैन 2
कलश गुप्ता 3
पवन गोयल 4
मीनल पारख 6
लय जैन 9
नील आर्यन गुप्ता 10
अभिनव कुमार 12
सौम्या गोयल 13
शुभम गुप्ता 17
करण अग्रवाल 21

14 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित

- पहली बार जेईई एडवांस ऑनलाइन कंडक्ट करवाया गया था। आईआईटी के साथ ही एनआईटी में लड़कियों का एडमिशन प्रतिशत बढ़ाने के लिए एनआईटी में भी 14 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित रहेंगी। इससे पहले आईआईटी में भी लड़कियों के लिए 800 सीटों का सुपर न्यूमेरी कोटा घोषित किया गया था।

- पिछले साल की सीट मैट्रिक्स के अनुसार 31 एनआईटी, 23 ट्रिपलआईटी व 23 जीएफटीआई की कुल लगभग 25,220 सीटों में से 3530 सीटों पर छात्राओं को ही प्रवेश मिलेगा। इससे छात्रों की सीटें प्रभावित होंगी या नहीं, यह स्पष्ट नहीं किया गया है। हालांकि, गर्ल्स की सीटें बढ़ाए जाने पर भी पीछे की रैंक वाली छात्राओं को एनआईटी में अच्छी ब्रांच मिलने की संभावना बन सकती है।

- जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद जोसा काउंसलिंग सात राउंड में करवाई जाएगी। काउंसलिंग के बाद भी एनआईटी, ट्रिपलआईटी एवं जीएफटीआई की खाली रही सीटों के लिए दो स्पेशल राउंड काउंसलिंग सीएसईबी द्वारा करवाई जाएगी। इस वर्ष एनआईटी, ट्रिपलआईटी व जीएफटीआई में प्रवेश के लिए 5 नए रिपोर्टिंग सेंटर राजस्थान, यूपी, दिल्ली, तेलंगाना व चंडीगढ़ में जोड़े जाएंगे। शेष रिपोर्टिंग सेंटर पिछले साल की तरह ही बने रहेंगे।

::/fulltext:: 1646::/cck::
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel
R.O. No. 13848/8 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Visit Counter

Total1174722

Visitor Info

  • IP: 216.73.216.95
  • Browser: Unknown
  • Browser Version:
  • Operating System: Unknown

Who Is Online

4
Online

2026-06-21