jio ब्रॉडबैंड सर्विस : मुकेश अंबानी साल के अंत तक लॉन्च कर सकते हैं....
::/introtext::::fulltext::
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रिलायंस जियो साल के अंत तक बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। साल के अंत तक जियो मोस्ट अवेटेड ब्रॉडबैंड सर्विस लॉन्च कर सकती है। जिसमें यूजर्स को 1000 रुपए महीने से कम के प्लान में 100mbps इंटरनेट एक्सेस, वीडियो और वॉइस कॉलिंग मिलेगी। इस बारे में जब हमने जियो से जुड़े सूत्रों से बात की तो उन्होंने बताया कि इस सर्विस को लाने का काम जोर शोर से चल रहा है। लेकिन ये सर्विस कब तक लॉन्च होगी इसकी डेट हम नहीं बता सकते।
मार्केट से 20% सस्ता होगा प्लान
जियो की सूत्रों की मानें तो मुकेश अंबानी ने कस्टमर्स से वादा किया था कि उनका ब्रॉडबैंड प्लान मार्केट में मौजूद सभी प्लान से 20% तक सस्ते होंगे। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि प्लान की कीमत 1000 रुपए से कम होगी। जियो इस सर्विस की टेस्टिंग 2016 से कर रही है।
टीवी देखने से घर को भी बना सकते हैं स्मार्ट
अगर कस्टमर्स इस प्लान को लेते हैं तो वे फोन पर डाटा एक्सेस करने के साथ टीवी देखना, वीडियो कॉलिंग आदि सब कर सकेंगे। अगर वे अपने घर को स्मार्ट बनाने वाले इक्विपमेंट लगाते हैं तो वे भी हो जाएगा। कुल मिलाकर ये प्लान मार्केट में जियो सिम की तरह खलबली मचा देगा। जियो ने इस प्लान को टेस्ट करने के लिए मुंबई और दिल्ली में कुछ यूनिट लोगों को दी थी जिसमें 4500 रुपए सिक्योरिटी डिपोजिट जमा करने के बाद उन्हें ब्रॉडबैंड कनेक्शन दिया गया था। जिसमें कस्टमर्स को 100Mbps की स्पीड मिल रही है। पहले भी इस बारे में कुछ रिपोर्ट्स आई थी जिनमें कहा गया था कि कंपनी होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए 1TB डाटा देगी जो कि 100mbps की स्पीड देगा। जियो ने हाल ही में कहा था कि वो fiber-to-the-home (FTTH) और Internet of Things (IoT) सर्विसेस का टेस्ट कर रही है। कंपनी का टारगेट 30 शहरों के 10 करोड़ टेलिविजन को कैप्चर करने का है।
