गणेश जी की पूजा से हर काम निर्विघ्न पूरे होते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों पर गणेश की कृपा हमेशा रहती है.....
हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ और यज्ञ-अनुष्ठान में सबसे पहले भगवान गणेश का आवाह्न किया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि गणेश जी के आवाह्न के बिना कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य सफलतापूर्वक संपन्न नहीं होते हैं. भाद्रपद मास की गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. इस साल यह व्रत 31 अगस्त, 2022 को रखा जाएगा. इस दिन से गणेशोत्सव की भी शुरुाआत हो रही है. इस दौरान गणपति की उपासना से हर काम सफलता प्राप्त होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ राशियों पर गणेश की विशेष कृपा रहती है. गणपति की कृपा से इनके सारे काम बनते हैं. आइए जानते हैं गणेश जी को प्रिय उन लकी राशियोंके बारे में
मेष | Aries
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मेष राशि पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है. इस राशि से संबंधित लोगों का जीवन भगवान गणेश के आशीर्वाद से हमेशा बेहतर रहता है. दरअसल मेष राशि में मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में रहते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ये इस राशि के स्वामी हैं. ज्योतिष के जानकार बताते हैं कि मंगल के प्रभाव से मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं जो साहस, बल, पराक्रम और शौर्य के कारक माने जाते हैं. इन पर गणपति की विशेष कृ्पा रहती है. बप्पा की कृपा से इस राशि के जातकों के सारे कार्य बिना किसी बाधा के खत्म हो जाते हैं.
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं. ये बुद्धि, तर्क, वाणी, व्यापार और संवाद के कारक माने जाते हैं. इस राशि के लोग भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करते रहते हैं. साथ ही गणेश जी के आशीर्वाद से जीवन में खूब तरक्की करते हैं. मिथुन राशि के लोग जिस काम में हाथ डालते हैं, वह निर्विघ्न पूरा होता है. गणेश चतुर्थी पर इस राशि से संबंधित लोगों को मोदक का भोग लगाना अच्छा रहेगा.
मकर | Capricorn
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर राशि के जातक भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त करते हैं. दरअसल इस राशि के संबंधित जातक काफी मेहनती और स्वतंत्र विचार के होते हैं. भगवान गणेश की कृपा से इन्हें अमूमन हर काम में सफलता मिलती है. इसके साथ ही ये बिजनेस में भी खूब नाम कमाते हैं. मकर राशि के जातक अपनी मेहनत और बुद्धि की बदौलत खूब सफलता अर्जित करते हैं.
