हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मान्य जाता है। इस पर्व की धूम पूरे देश में देखने को मिलती है। इस दिन हर शिव भक्त मंदिर की लंबी कतारों में लगकर अपने महादेव के दर्शन के लिए इंतजार करता है। पूरी श्रद्धा के साथ व्रत का पालन करता है और शिव-पार्वती की पूजा करके मंगलमय जीवन की कामना करता है।
इस राशि के जातकों के लिए महाशिवरात्रि का पर्व बेहद ख़ास रहने की उम्मीद है। भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आप जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। पैसों के लिहाज से भी आपका समय अच्छा रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को भी लाभ होगा। व्यापर से जुड़े जातकों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।
वृषभ राशि:
महादेव की कृपा वृषभ राशि के जातकों पर भी खूब बरसने वाली है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे जिससे आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। भगवान शिव की कृपा से ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। प्रेमजीवन में मधुरता बढ़ेगी। इस अवधि में आपके अटके हुए काम भी पूरे हो जायेंगे।
मिथुन राशि:
मिथुन रही के जातकों के लिए ये महाशिवरात्रि बहुत शुभ रहने की उम्मीद है। किस्मत के सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। सेहत से जुड़ी किसी पुरानी समस्या का हल हो जायेगा। नौकरी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी कोई खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि:
महाशिवरात्रि पर बन रहे सुरलभ योग से तुला राशि के जातकों को बड़ा फायदा हो सकता है। जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सच्चे मन से मांगी गयी सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी।
धनु राशि:
इस महाशिवरात्रि पर धनु राशि के लोगों को भोलेनाथ का खास आशीर्वाद मिल सकता है। करियर में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। दफ्तर में आपके काम की सराहना होगी। आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। आपकी कोई पुरानी दबी हुई इच्छा शिवजी की कृपा से इस अवधि में पूरी हो सकती है।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोगों पर भी इस महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा दृष्टि रहेगी। आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। ऐसे स्रोतों से भी धन की प्राप्ति होगी जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं था। ये समय आपके लिए काफी शुभ रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
