Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र की यात्रा करेंगे, विदेश मंत्रालय ने ये जानकारी दी है. पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर 21 से 24 जून तक अमेरिका की यात्रा करने वाले हैं. वे 22 जून को मोदी के लिए राजकीय भोज की मेजबानी.
मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपनी उच्च स्तरीय वार्ता के क्रम को आगे बढ़ाते हुए 22 जून को वाशिंगटन में उनसे मुलाकात करेंगे. उसने बताया कि इस यात्रा के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन 22 जून की शाम को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे.
पीएम मोदी का शेड्यूल
मंत्रालय ने बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन में कई प्रमुख कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) , पेशेवरों और अन्य हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां पहली बार संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लक्ष्य योगाभ्यास के अनेक लाभ के बारे में दुनियाभर में जागरुकता फैलाना है. योग के लाभ को देखते हुए दिसंबर, 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.