Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; PlgSystemJdvisitor has a deprecated constructor in /home/u383106781/domains/divyachhattisgarh.m47.in/public_html/plugins/system/jdvisitor/jdvisitor.php on line 14
Oneplus : 3 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुए वायरलेस हेडफोन....
Monday, 17 August 2026

Oneplus : 3 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुए वायरलेस हेडफोन....

1579::/cck::

Oneplus : 3 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हुए वायरलेस हेडफोन....

::/introtext::
::fulltext::

अभी तक आपने फोन को आउट ऑफ होते हुए देखा होगा लेकिन oneplus के हेडफोन्स भी 3 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गए।

अभी तक आपने फोन को आउट ऑफ स्टॉक होते हुए देखा होगा लेकिन यहां ऐसे हेडफोन्स की बात हो रही है जो 3 मिनट में आउट ऑफ स्टॉक हो गए। ये हेडफोन्स हैं oneplus 6 फोन के बुलेट्स वायरलेस हेडफोन। कंपनी के पहले वायरलेस हेडफोन हैंजिन्हें oneplus 6 के साथ लॉन्च किया गया था। यूरोप में हुई सेल में ये हेडफोन 3 मिनट में ही आउट ऑफ स्टॉक हो गए।कंपनी के को फाउंडर कार्ल पाई ने ट्वीट करके ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी जल्दी ही ये हेडफोन फिर से उपलब्ध कराएगी। इन हेडफोन की कीमत 4,691 रुपए के लगभग है। ये हेडफोन जल्द ही इंडिया में उपलब्ध होंगे।

क्या है खास 
10 मिनट चार्ज होने 5 घंटे तक सुन सकते हैं म्यूजिक
ये हेडफोन्स कंपनी की डेश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करते हैं। इनमें USB Type C चार्जर दिया गया है। वनप्लस कंपनी का दावा है कि इनको पूरा चार्ज करने के बाद 8 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं। साथ ही कंपनी का ये भी दावा है कि 10 मिनट चार्ज करने पर इनसे 5 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है।

दिया है गूगल असिस्टेंट भी 
इन हेडफोन्स में गूगल असिस्टेंट भी दिया गया है। यूजर्स गाना सुनते के बीच में कॉल भी कर सकते हैं। आप गूगल असिस्टेंट से डायरेक्शन और नेविगेशन भी पूछ सकते हैं।

बेस्ट साउंड क्वालिटी

इन हेडफोन्स में क्वॉलकॉम की AptX टेक्नोलॉजी दी गई है जो बेस्ट ऑडियो क्वॉलिटी देती है। ये एनर्जी ट्यूब के साथ आते हैं जो नॉइस को रोकते हैं। शानदार बेस देने के लिए इसमें 9.2mm के ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये वाटरप्रूफ हैं।

::/fulltext:: 1579::/cck::

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!