Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
बलरामपुर: गत दिनों हुए नक्सल वारदात में आगजनी और अगवा के बाद पुलिसिया गश्त तेज हो गई है, लेकिन छह दिनों के बावजूद अब तक पुलिस प्रशासन को किसी प्रकार की कोई खास सफलता नहीं मिली है। अगवा सब इंजीनियर और मुंशी के परिजन लगातार मीडिया के माध्यम से नक्सलियों से उन्हें छोड़ने की मार्मिक अपील कर रहे हैं, लेकिन अभी तक नक्सलियों का दिल नहीं पसीजा है।
ज्ञात हो कि नक्सलियों ने 28 अप्रैल को दिनदहाड़े सड़क निर्माण का विरोध करते हुए निर्माण में लगे करोंड़ो रुपए के पांच वाहनों को फूंक दिया था। इसके बाद विभागीय सब इंजीनियर और दो सड़क मुंशी कुल तीन लोगों का अपहरण कर लिया। अगवे के दिन ही राजपुर निवासी मुंशी राजू गुप्ता को अपना फरमान भेजकर छोड़ दिया। जशपुर निवासी सब इंजीनियर पेत्रुस डुंगडुंग और बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत कण्डा निवासी सड़क मुंशी शंकरबिहारी को अब भी अपने कब्जे में रखा है।
हालांकि अभी तक यह मालूम नहीं चल सका है कि नक्सली दोनों लोगों का अपहरण कर शासन प्रशासन से क्या चाहते हैं। वहीं पुलिस के आला अधिकारियों ने लेवी वसूली के कारण वारदात को अंजाम देने की बात कही है। प्रशासन की ओर से परिजनों को सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। पुलिस ने आगजनी व अपहरण मामले में नक्सलियों के कमांडर विरसाय सहित करीब 40 लोगों पर केस दर्ज करने की बात भी कही है।
पीएमजीएसवाई योजना के तहत 15 करोड़ की लागत से 23 किलोमीटर तक बन रही इस सड़क निर्माण में पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कराने के निर्देश थे। पुलिस की तैनाती में काम चल रहा था, लेकिन अपहरण वाले दिन पुलिस मौजूद नहीं थी। इसके कारण नक्सलियों को बड़ा मौका मिल गया। ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों पर अब तक कार्रवाई नहीं की गई है सिर्फ इलाके में सर्चिग की बात कही जा रही है। बलरामपुर एसपी भी घटना के बाद से सर्चिंग में है।
::/fulltext::