यह बयान किसी तुर्की अधिकारी द्वारा की गई पहली सार्वजनिक पुष्टि है कि खशोगी को गला घोंट कर मारा गया था और उनके शरीर के टुकड़े कर दिए गए थे.....
::/introtext::::fulltext::
मनीला/रियाद. सऊदी अरब में एक हैलोवीन पार्टी में शामिल होने पर फिलीपींस के 17 नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनमें पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। फिलीपींस के विदेश विभाग के मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।
`एफे` की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब में फिलीपींस के राजदूत अदनान अलोंटो ने विदेश विभाग को एक रिपोर्ट भेजी जिसमें बताया गया कि सऊदी खुफिया अधिकारियों के एक समूह ने रियाद में एक घर में प्रवेश किया जहां एक हेलोवीन पार्टी की जा रही थी। अधिकारियों ने पार्टी में मौजूद लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
अलोंटो ने अल निसा जेल में बंद फिलिपींस के नागरिकों से मिलने की मांग की है हालांकि उन्हें अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। उनके खिलाफ आरोपों की सटीक जानकारी भी नहीं मिली है जिससे इस समय स्थिति अस्पष्ट है।
अधिकारियों ने बताया कि पार्टी के आयोजकों ने उचित अनुमति नहीं ली थी लेकिन फिलिपींस के दूतावास को डर है कि ये आरोप इस तथ्य से जुड़े हैं कि पार्टी में पुरुष और महिलाएं थीं जो सऊदी अरब के कानूनों का उल्लंघन है।
बयान में कहा गया है, `सऊदी कानून सार्वजनिक स्थानों पर पुरुषों और महिलाओं, जिनका आपस में कोई संबंध न हो, के एकसाथ मौजूद होने पर सख्ती से प्रतिबंध लगाता है। पड़ोसियों द्वारा तेज संगीत की शिकायत के बाद परिसर में अधिकारी पहुंचे थे।
फिलीपीन के दूतावास ने एक एडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों से स्थानीय संवेदनाओं का सम्मान करने को कहा है।

ढाका. बांग्लादेश की अदालत ने अनाथालय भ्रष्टाचार मामले में मंगलवार को विपक्षी नेता व पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की जेल सजा पांच साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी। अदालत ने अनाथालय भ्रष्टाचार मामले में भ्रष्टाचार रोधी आयोग (एसीसी) की अपील के बाद यह फैसला किया।
`बीडीन्यूज24` की रिपोर्ट के अनुसार, आठ फरवरी को विशेष अदालत ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा जिया को जिया अनाथालय ट्रस्ट की करीब 2,00,000 डॉलर की राशि को गबन करने के मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाई थी।
बांग्लादेश उच्च न्यायालय की जस्टिस एम एनयेटूर रहीम और मोहम्मद मोस्तफिजुर रहमान की एक खंडपीठ ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। एसीसी के वकील खुर्शीद आलम ने अदालत के फैसले के बाद बताया, `इस मामले में खालिदा जिया प्रमुख संदिग्ध थीं। यही कारण है कि हमने उनकी सजा बढ़ाने की मांग की। उच्च न्यायालय ने हमारी अपील के बाद उनकी सजा पांच साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी। नतीजतन, अब सभी दोषियों को 10 साल की समान सजा मिली है। अन्य अभियुक्तों की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है।
खालिदा के बेटे तारिक रहमान और अन्य चार को भी 10 साल की सजा सुनाई गई है। वहीं, सोमवार को खालिदा को एक और भ्रष्टाचार मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी।