कहते हैं कि एक बार त्रिवेणी संगम पर परम सिद्ध अवधूत मत्स्येन्द्र नाथ और गुरु गोरखनाथ स्नान करने आए थे। इस सनकी और घमण्डी राजा ने इन दोनों संतों का अपमान कर दिया था....
::/introtext::::fulltext::
Kumbh 2019: कुंभ मेले में संत दीए जलाकर भव्य राम मंदिर की मनोकामना कर रहे हैं.
खास बातें
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ शुरू हो चुका है. साधु-संत, नेता और आम लोग दुनिया भर के कोने-कोने से संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ साधुओं का एक समूह अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद क्षेत्र में भव्य राम मंदिर के जल्द से जल्द निर्माण के लिए रोजाना 33 हजार दीए जला रहा है.
साधुओं का कहना है कि वे इस महीने 11 लाख दीए जलाएंगे और राम मंदिर के तत्काल निर्माण के लिए प्रार्थना करेंगे. इन लोगों का विश्वास है कि चार मार्च को कुंभ मेले की समाप्ति के बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा. इसके अलावा, यहां कुंभ मेले में आ रहे श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए लगाए गए कई होर्डिग्स में भी विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण का आह्वान किया गया है.
इस मामले में पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में याचिकाओं पर शीघ्र सुनवाई से इनकार कर दिया था. उस दौरान चीफ जस्टिस रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल की पीठ ने कहा था कि उसने पहले ही अपीलों को जनवरी में उचित पीठ के पास सूचीबद्ध कर दिया है. अखिल भारतीय हिंदू महासभा की ओर से उपस्थित अधिवक्ता बरुण कुमार के मामले पर शीघ्र सुनवाई करने के अनुरोध को खारिज करते हुए पीठ ने कहा था कि हमने आदेश पहले ही दे दिया है. अपील पर जनवरी में सुनवाई होगी.