Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
कोरबा जिले के आंगबाड़ी केंद्रों में यूनिफार्म देने की योजना ठंडे बस्ते चले गई है. पिछले साल से शुरू हुई योजना का जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों को अब तक यूनिफार्म नसीब नहीं हुआ. आंगनबाड़ी केन्द्र के 55 हजार बच्चों को गणवेश वितरण किया जाना है.
हाथकरघा निगम से कपड़ा खरीदी करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को 84 लाख रुपए का आवंटन मिला है. पिछले साल भर से बच्चों को गणवेश प्रदान नहीं किया गया है. आंगनबाड़ी केन्द्रों में दाखिल बच्चों को साल भर बाद गणवेश वितरण नहीं किया गया है.
महिला एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में गणवेश की मांग की थी, लेकिन आवंटन नहीं मिलने से एक भी केन्द्र में वितरण नहीं किया गया था. वर्ष 2017-18 84 लाख रुपए आवंटित किया गया है, बालकों को कमीज पैंट और बालिकाओं को ट्यूनिक और कमीज प्रदान किया जाना है.
प्राथमिकता के आधार पर आदिवासी बाहुल्य ग्रामीण क्षेत्र में गणवेश वितरण करने का निर्देश जारी किया गया है. बीते वर्ष गणवेश वितरण नहीं दिए जाने से बच्चे फटे पुराने गणवेश में केन्द्र आ रहे हैं. इधर महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ आनंद प्रकाश क्रिसपोट्टा की मानें तो सभी केन्द्रों में ड्रेस पहुंच गया है. सवाल ये उठता है की यदि यूनिफॉर्म आ गए हैं तो सत्र समाप्ति से पहले क्यों बच्चो को वितरण नहीं किये गए.