नयी दिल्ली . पत्रकारिता छोड़ राजनीति में आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी आशुतोष एक बार फिर से पत्रकारिता में लौट सकते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया है। आशुतोष ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया था, जिसके जवाब में केजरीवाल ने भी ट्वीट किया और लिखा कि हम आपका इस्तीफा कैसे स्वीकार कर सकते हैं।
::/introtext::::fulltext::
सूत्रों की मानें तो उन्होंने कुछ महीने पहले ही आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, लेकिन केजरीवाल ने अभी तक इसे मंजूर नहीं किया है। आशुतोष की बात जैसे ही मीडिया की सुर्खियां बना तो सीएम केजरीवाल ने तत्काल ट्वीट कर कहा है- ‘हम आपका इस्तीफा कैसे स्वीकार कर ले? ना इस जनम में तो नहीं।’
बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता आशुतोष ने अपने इस्तीफे को लेकर ट्वीट किया था. ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि हर सफर का अंत होता है और आम आदमी पार्टी के साथ मेरा शानदार और क्रांतिकारी सफर आज खत्म हुआ. ऐसा कहते हुए केजरीवाल ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया.
ट्वीट में आशुतोष ने ये भी लिखा था कि मैंने पार्टी की पार्लियामेंट्री अफेयर्स कमेटी (पीएसी) को इस्तीफा भेज दिया है और उनसे इसे स्वीकार करने की गुजारिश की है. आशुतोष के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया और लिखा कि हम आपका इस्तीफा कैसे स्वीकार कर सकते हैं? केजरीवाल ने ये लिखते हुए आगे कहा, ‘ना, इस जनम में तो नहीं.’
::/fulltext::