ऑस्ट्रिया में 7 मस्जिदों को बंद कर 60 इमाम को निकाला बाहर.....
::/introtext::::fulltext::
नई दिल्लीः ऑस्ट्रिया ने राजनीतिक इस्लाम और विदेशी चंदों से चलने वाले धार्मिक समूहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार शुक्रवार को गृह मंत्री हरबर्ट केकल ने कहा कि इस कार्रवाई से लगभग 60 इमामों और उनके परिवारों पर असर पड़ेगा. उन्होंने आगे कहा कि इससे कुल 150 लोगों का देश में रहने का अधिकार खतरे में पड़ जाएगा। इनमें ज्यादातर इमाम तुर्की-इस्लामिक सांस्कृतिक संघों या एटीआईबी से जुड़े हैं, जो तुर्की सरकार की धार्मिक मामलों की संस्था की शाखा है। चांसलर सबैस्टियन कुर्ज ने कहा कि सरकार वियना में एक कट्टरपंथी तुर्की राष्ट्रवादी मस्जिद को बंद कर रही है और छह मस्जिदों का संचालन करने वाले समूह अरब रिलिजियस कम्यूनिटी को भंग कर रही है। कुर्ज ने बताया कि यह फैसला तुर्की समर्थित मस्जिदों में बच्चों के गल्लीपोली की लड़ाई और मरने का अभिनय करने की तस्वीथरें सामने आने के बाद लिया गया है। समानांतर समाज,राजीतिक इस्लामि और चरमपंथ की इस देश में कोई जगह नहीं है।
क्यों बंद हो रही मस्जिदें?
दरअसल, ऑस्ट्रिया में 2015 में एक कानून लागू किया गया था, जिसके तहत कोई भी धार्मिक संगठन विदेशों से फंडिंग नहीं ले सकता। इसी नियम के जरिये विदेशों से चंदा पाने वाली मस्जिदों को बंद करने का फैसला लिया गया है। ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री हर्बर्ट किकल ने बताया कि तुर्की-इस्लामिक सांस्कृतिक संगठन (एटीआईबी) के60 इमामों के होम परमिट की जांच की जा रही है। किकल ने दावा किया कि दो मामलों में परमिटों को खत्म किया जा चुका है, जबकि 5 अन्य इमामों को भी परमिट देने से इनकार कर दिया गया है।
::/fulltext::