कर्नाटक : बुधवार को जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे....
::/introtext::::fulltext::
कर्नाटक 29 मई 2018। कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद अब जेडीएस-कांग्रेस मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं. सूबे के राज्यपाल वजुभाई वाला ने जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है. अब बुधवार को जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पहले सोमवार को शपथ लेने की बात कही जा रही थी, लेकिन बाद में इसमें परिवर्तन कर दिया गया. लिहाजा अब शपथ ग्रहण समारोह सोमवार की बजाय बुधवार को होगा. जेडीएस के नेशनल सेक्रेटरी जनरल दानिश अली ने बताया कि राज्यपाल वजुभाई वाला ने एचडी कुमार स्वामी को 23 मई (बुधवार) को दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है.
इस शपथ समारोह में तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) प्रमुख के. चंद्रशेखर राव, तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है. शनिवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि वो शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आज रात या रविवार सुबह खुद आमंत्रित करेंगे. इसके अलावा वो सभी क्षेत्रीय नेताओं को व्यक्तिगत तौर पर समारोह में शामिल होने के लिए फोन करेंगे.
::/fulltext::