कर्नाटक : मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने विश्वासमत हासिल किया.....
::/introtext::::fulltext::
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने फ्लोर टेस्ट में विश्वासमत हासिल कर लिया है. उनके समर्थन में 117 विधायकों ने वोट किया.
खास बातें
- कर्नाटक में आज दस दिनों की राजनीतिक अस्थिरता का अंत हो जायेगा
- कुमारस्वामी ने विपक्ष के बड़े नेताओं की मौजदूगी में CM पद की शपथ ली थी
- कांग्रेस के 78 जबकि कुमारस्वामी की जेडीएस के 36 और बसपा का एक MLA है
नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने फ्लोर टेस्ट में विश्वासमत हासिल कर लिया है. उनके समर्थन में 117 विधायकों ने वोट किया. उनके विश्वासमत से पहले बीजेपी विधायकों ने विधानसभा से वॉकआउट कर दिया था. विश्वासमत पेश करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि काफी सोच-समझकर ही गठबंधन सरकार बनाई है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का भविष्य भी गठबंधन पर ही टिका है. विश्वास मत से पहले पहले विधानसभा के स्पीकर के लिए हुए चुनाव को कांग्रेस ने जीता. बीजेपी के स्पीकर के पद के लिए एस सुरेश कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है. ऐसे में कांग्रेस के पूर्व स्पीकर के आर रमेश कुमार को स्पीकर चुना गया.

