Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की सभा में उमड़ी भारी भीड़ से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस काफी उत्साहित नजर आ रही है. अब पार्टी को चुनावी मोड में लाते हुए राज्य के प्रत्येक संभाग में इसी तरह की बड़ी सभा करने की योजना बनाई गई है.
प्रदेश में चुनाव को कुछ ही महीने बचे हैं. ऐसे में भाजपा, कांग्रेस के साथ ही छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने जोगी के जन्मदिन के बहाने चुनावी शंखनाद तो कर ही दिया है और अब रायपुर के बाद प्रत्येक संभाग में पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन करने की योजना भी बना ली है.
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रवक्ता संजीव अग्रवाल का कहना है कि हर संभाग में इसी तरह की बड़ी सभा की जाएगी. छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस पहली शक्ति के रूप में उभर रही है. हालांकि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि जोगी की सभा में उमड़ी भीड़ का भाजपा को ही फायदा होगा.