घर में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। युवती के शरीर में चोट के कई निशान हैं, हत्या का मामला.....
::/introtext::::fulltext::
रायपुर । कांपा के एक घर में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है। युवती के शरीर में चोट के कई निशान हैं, लिहाजा ये मामला हत्या का जान पड़ रहा है। हालांकि इस मामले में अभी तक पड़ताल पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है, लेकिन घर में पति की गैर मौजूदगी से शक पति पर ही जा रहा है। इस मामले में पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
मामला रायपुर के कांपा पंचवटी नगर का है। यहां पर एक घर में युवती की लाश मिली है। पड़ोस के लोगों को कमरे से दुर्गंध आती देख पुलिस को खबर दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती की लाश को जब्त किया गया। लाश करीब 4 दिन पुरानी है और बुरी तरह से सड़ चुकी है। क्राइम ब्रांच की टीम और पंडरी पुलिस आस पास के लोगों से पूछताछ में लगी हुई है। मृतक युवती की पहचान भाटापारा निवासी के रूप में की गई है। युवती कुछ दिन पहले हास्पिटल में नर्सिंग का कार्य करती थी और काफी दिनों से अपने पति के साथ कांपा में रह रही थी. बताया जा रहा है कि पति ने घटना की जानकारी परिवार वालो को मेसेज कर दे दी थी. जिसकी सुचना मिलते ही परिजन घटना स्थल में आ पहुंचे है. घटना की जानकारी देते हुये पंडरी पुलिस ने बताया कि लाश पर चोट के निशान है जिससे ये प्रतीत हो रहा है कि युवती के साथ मारपीट की गई है। फिलहाल इस मामले में ज्यादा जानकारी पीएम रिर्पोट के आने के बाद ही पता चलेगा।
::/fulltext::