Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को नक्सली कमांडर गणपति के नाम पर फोन करने वाले युवक को पकड़ने के बाद सियासत गरम हो गई है। पुलिस ने दावा किया है कि आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार सीवी राजू कांग्रेस का कार्यकर्ता है। वह कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने गया था, वहीं से भूपेश बघेल का नंबर मिला। आरोपी के पुलिस की पकड़ में आने के बाद भाजपा ने भूपेश बघेल पर निशाना साधा है।
::/introtext::भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झूठ की पोल एक बार फिर खुल गई है। फोन करने वाला कोई नक्सली नहीं बल्कि एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ही निकला। अब भूपेश बघेल को बिना देरी किये माफी मांगनी चाहिये।
कौशिक ने कहा कि भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा में दावा किया था कि पिछला चुनाव भाजपा ने नक्सलियों की मदद से जीता था। यह एक गैर जिम्मेदाराना कथन था, जो बिना सत्य जाने कहा गया था। कौशिक ने कहा कि भूपेश बघेल का व्यवहार गैर जिम्मेदाराना रहा है।
उन्हें अपने अलोकतांत्रिक व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के दम पर व जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाती आई है। हम कांग्रेसियों की तरह नक्सलियों से समर्थन नही मांगते।
वहीं, कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कथित गणपति के फोन मामले में डॉ रमन सिंह की सरकार हर दिन गिरगिट की तरह रंग बदल रही है। पहले कहा फोन करने वाला व्यक्ति विक्षिप्त है और अब कह रहे हैं कि फोन करने वाला कांग्रेसी है।
पहले संबंधित व्यक्ति को पुलिस चिन्हित तो करे। आवश्यकता पड़ने पर आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी से संबंधित व्यक्ति की पहचान सहित पूरी जानकारी कांग्रेस प्राप्त करेगी। सरकार यह बताना तो बंद करे कि कौन कांग्रेसी है या नहीं? राजनीतिक उद्देश्यों से इस मामले में भ्रम फैलाना बंद करें। उन्होंने कहा कि इस बात की पूरी आशंका है कि यह मामला भी कथित सेक्स सीडी मामले की तरह भारतीय जनता पार्टी का ही प्रोडक्शन निकलेगा।
एसआइबी की टीम आज लेकर पहुंचेगी राजू को
डीजी नक्सल आपरेशन डीएम अवस्थी ने बताया कि एसआइबी की टीम आरोपी राजू को लेकर मंगलवार को पहुंचेगी। बताया जा रहा है कि इस टीम में रायपुर क्राइम ब्रांच के चार पुलिसकर्मियों को भेजा गया था। प्रारंभिक स्तर पर पूछताछ में यह बात सामने आई है कि राजू एक बिजली ठेकेदार है।
::/fulltext::