Monday, 17 August 2026

गूगल ने देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध कराया नि:शुल्क वाई-फाई.....

1587::/cck::

गूगल ने देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध कराया नि:शुल्क वाई-फाई.....

::/introtext::
::fulltext::

गूगल ने जारी बयान में कहा कि डिजिटल भारत कार्यक्रम के तहत जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से इसकी शुरुआत की गयी थी.

HIGHLIGHTS

  1. जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से इसकी शुरुआ
  2. असम का डिब्रुगढ़ गुरुवार को जुड़कर 400 वां रेलवे स्टेशन हो गया
  3. देश के 100 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर इसकी शुरुआत की गयी थी

नई दिल्ली: इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी कंपनी गूगल ने कहा कि उसने रेलटेल के सहयोग से देश के 400 रेलवे स्टेशनों पर नि:शुल्क सार्वजनिक वाई-फाई सेवा की शुरुआत की है. गूगल ने जारी बयान में कहा कि डिजिटल भारत कार्यक्रम के तहत जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से इसकी शुरुआत की गयी थी और असम का डिब्रुगढ़ गुरुवार को जुड़कर 400 वां रेलवे स्टेशन हो गया है. उसने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत के पहले साल के भीतर देश के 100 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों पर इसकी शुरुआत की गयी थी. इससे पहली बार प्रतिदिन 15 हजार लोग इंटरनेट का लाभ उठाने में सक्षम हुए. इस नि:शुल्क वाई-फाई सेवा के तहत किसी उपभोक्ता को पहले 30 मिनट के लिए इंटरनेट का कोई शुल्क नहीं देना होता है.

::/fulltext:: 1587::/cck::

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!