भिलाई . शक ने एक बार फिर पति को हैवान बना दिया। शक का भूत पति पर इस कदर सवार हुआ कि वो अपनी पत्नी का ही हत्यारा बन बैठा। मामला दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र का है। जिन हाथों में हाथों को थाम सात जन्मों तक रिश्ता निभाने की कसमें खायी थी, उन्ही हाथों से पत्नी का गला घोंट दिया। कमाल की बात ये है कि हत्या के बाद पति खुद ही थाने पहुंचा और बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लो।
::/introtext::::fulltext::
जानकारी के मुताबिक जामुल थाना क्षेत्र के अटल आवास में पति-पत्नी साथ रहते थे। पति को अपनी पत्नी की चरित्र पर शक था, जिसकी वजह से लगातार दोनों के बीच विवाद भी होता रहता था। जब पत्नी खाना बना रही थी, उसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों पति-पत्नी में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था । घटना बोगदा पुलिया जामुल के पास बने अटल आवास की है। इधर घटना की जानकारी लगते ही मौके पर जामुल पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पत्नी कल्याणी साहू का शव बरामद कर लिया गया है। बहरहाल पुलिस आरोपी पति दीनाराम से पूछताछ कर रही है।
::/fulltext::