Wednesday, 19 August 2026

छत्तीसगढ़ : उदंति टाइगर रिज़र्व के एडिश्नल डायरेक्टर घूस लेते गिरफ्तार….

1254::/cck::

 

छत्तीसगढ़ : उदंति टाइगर रिज़र्व के एडिश्नल डायरेक्टर घूस लेते गिरफ्तार…. 

::/introtext::
::fulltext::

गरियाबंद 24 मई 2018। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उदंति सीतानदी टाइगर रिज़र्व के सहायक संचालक को एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है। सहायक संचालक आर पी दूबे के विरुद्ध यशवंत साहू नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी।क्षेत्र के ग्राम जांगड़ा में सडक का विशेष मरम्मत कार्य कराया गया था,यशवंत साहू ने इसमें मुरुम और मिट्टी ढुलाई का कार्य किया था जिसके लिए उसे सत्रह लाख बहत्तर हजार का भुगतान होना था। सहायक संचालक इस भुगतान के एवज़ में तीन लाख रुपए रिश्वत माँग रहे थे। एंटीकरप्शन ब्यूरो के एस पी मनीष शर्मा ने बताया, “सहायक संचालक आर पी दुबे ने पचास हजार लेने के बाद शेष रक़म किश्तों में लेने पर सहमति जताई थी, जिसके बाद पहली किश्त के रुप में एक लाख रुपए जब दिए जा रहे थे, टीम ने उसे पकड़ लिया” जानकारी के मुताबिक यशवंत साहू, ग्राम कसरूडीह, थाना पांडुका, जिला गरियाबंद का रहने वाला है । वन विभाग द्वारा ग्राम-जांगड़ा में सड़क का विशेष मरम्मत कार्य कराया गया था ।  यशवंत के अन्तर्गत मुरूम एवं मिट्टी ढुलाई का कार्य किया गया था जिसके एवज में उसे लगभग 17,72,000 रू0 का भुगतान होना था । यशवंत ने इसके  उदंति सीतानदी टाइगर रिजर्व, मैनपुर के सहायक संचालक आरपी दुबे से सम्पर्क किया, तो उसने उपरोक्त राशि का भुगतान करने हेतु कुल 3 लाख रूपये रिश्वत की मांग की। 50,000 रू पहले ही वो ले चुके थे, शेष रिश्वत की राशि किश्तों में प्राप्त करने हेतु सहमति हुई थी। पहली किश्त 1,00,000 रू0 लेकर उसने यशवंत को अपने मैनपुर स्थित निवास में बुलाया । एसीबी की टीम प्रार्थी के साथ मैनपुर पहुंची । आरोपी ने यशवंत से 1,00,000 रू जब्त किये । उसके बाद एसीबी की टीम ने दबिश दी और आरोपी को पकडा । रिश्वत के तौर पर ली गयी राशि को एसीबी ने जब्त कर लिया है।

::/fulltext:: 1254::/cck::

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!