छत्तीसगढ़ में चार दिन बाद दे सकता है मानसून दस्तक....
::/introtext::::fulltext::
मौसम विभाग के अनुसार 10 जून तक इसके पहुंचने की संभावना.
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अगले चार दिनों में मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके 10 जून तक पहुंचने की संभावना है। इसके चलते लोगों को गर्मी से निजात ताे मिल जाएगी, वहीं लू का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।
- प्रदेश में इस बार अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ा है। इसके चलते इस बार जहां प्रदेश में गर्मी कम पड़ी है, वहीं लोगों को आंधी और तेज हवाओं के साथ बेमौसम बारिश से भी दो-चार होना पड़ा है।
- इस बदलते मौसम ने गर्मी से राहत जरूर दिलाई है, लेकिन बिगड़ते मौसम के कारण बड़ा संकट भी खड़े होने की अोर इशारा किया है। छत्तीसगढ़ में इस बार मई के महीने में एक बार भी लू यानि गर्म हवा वाली लहर नहीं चली है।
- मौसम विभाग के अप्रैल और मई के आंकड़ों के मुताबिक इस बार राज्य में पारा 44 डिग्री के आसपास ही जाकर रुक गया है। ऐसा पिछले कई सालों में पहली बार हुआ है। अगर पिछले साल की बात की जाए तो मई माह में 8 से 12 दिनों तक लू चली थी।
- वहीं इस बार एक भी दिन लू चली ही नहीं है। हालांकि अब लू चलने की आशंका भी काफी कम हो गई है। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 10 जून तक राज्य में मानसून पहुंच सकता है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो पिछले साल रायपुर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था और बिलासपुर में 47-48 डिग्री के आस पास तापमान दर्ज किया गया था, जो लू चलने का बड़ा कारण था।
- मौसम विभाग की साइट के अनुसार, बार दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर का तापमान अभी तक 45 डिग्री भी नहीं पहुंचा है। आने वाले दिनों में तापमान में कोई खास वृद्धि नहीं होने वाली है। ऐसे में लू का चलना लगभग संभव नहीं है। इस बार रायपुर सहित पूरे प्रदेश में कहीं भी लू नहीं चली है।
रिमझिम फुहारों से बदलेगा मौसम
-राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को मौसम फिर सुहाना हो सकता है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज फिर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। रायपुर में आज तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। हालांकि अगले तीन दिनों में इसमें तीन से चार डिग्री का इजाफा होने की संभावना है।
शहरों का तापमान और बारिश की संभावना
- रायपुर :अधिकतम तापमान 35.5, आसमान साफ, बारिश की संभावना 1.5 मिमी
- पेंड्रा रोड :अधिकतम तापमान 38.7, हल्के बादल, बारिश की संभावना 9.8 मिमी
- दुर्ग :अधिकतम तापमान 36.4, आसमान साफ, बारिश की संभावना नहीं
- जगदलपुर :अधिकतम तापमान 34.1, हल्के बादल, बारिश की संभावना नहीं
- अंबिकापुर :अधिकतम तापमान 38, आसमान साफ, बारिश की संभावना 5.8 मिमी
- बिलासपुर :अधिकतम तापमान 40.8, आसमान साफ, बारिश की संभावना 12.2 मिमी
- राजनांदगांव :अधिकतम तापमान 36.2, आसमान साफ, बारिश की संभावना नहीं
::/fulltext::