रेड अलर्ट, 24 घंटे में सभी संभागों में भारी बारिश का चेतावनी.....
::/introtext::::fulltext::
रायपुर। लालपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को रेड अलर्ट जारी किया। विभाग ने चेतावनी जारी की है कि प्रदेश के सभी संभागों में अगले 24 घंटे में हल्की से भारी बारिश हो सकती है, कुछ क्षेत्रों में अति भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इससे पहले गुरुवार को बस्तर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी के साथ प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया गया था। राजधानी रायपुर में बीते चार दिनों से बारिश नहीं हुई। शुक्रवार को सिर्फ हल्की फुहारें पड़ीं। बारिश न होने के कारण गर्मी बढ़ गई है। तापमान बढ़कर 31 डिग्री पर पहुंच गया है। रात का पारा 26 डिग्री के नजदीक है। बारिश न होने से एक बार फिर परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है।
अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान फेल हुआ तो एक बार फिर किसानों, मौसम वैज्ञानियों की चिंता बढ़ सकती है। बता दें कि मौसम विज्ञान ने पूर्व में मध्य भारत में 95 फीसद बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। करीब हफ्तेभर से अधिक समय तक अच्छी बारिश हुई, उसके बाद आसमान साफ हो चुका है।
सर्वाधिक बारिश- पेंड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर में सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड हुई।
अलर्ट की वजह- एक कम दाब का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, समीपवर्ती ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र पर बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा 7.6 किमी की ऊंचाई पर है।
::/fulltext::