Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
रायपुर: जिंदगी कभी बदल सकती है और ऐसा ही कुछ हुआ एक मॉडल के साथ जो छत्तीसगढ़ से नाता रखती हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मॉडल की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं. वजह है ये मॉडल बिलकुल इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना की कॉपी लगती है. छत्तीसगढ़ की रहने वाली रेने कुजूर इन दिनों 'इंडियन रिहाना' के नाम से फेमस हो रही हैं. लेकिन रेने का मॉडल से सेंशेन बनने का सफर आसान नहीं रहा.
::/introtext::फोटोग्राफर्स फोटो कर देते थे एडिट
रेने ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि फोटोग्राफर्स पहले मेकअप ऑर्टिस्ट को उनका स्किन टोन हल्का करने को कहते थे और फोटोज को एडिट भी ज्यादा करते थे. रेने बताती हैं कि एक बार तो मेकअप आर्टिस्ट ने ये भी कहा कि सुंदर लड़की का मेकअप तो कोई भी कर सकता है, देखो मैंने काली लड़की को सुंदर बनाया. इतना ही नहीं लोगों ने रेने को ये तक कहा कि सभी मॉडल वेश्यावृत्ति में होती हैं और जबतक वो क्लाइंट्स को खुश नहीं करेगी, उसे मौका नहीं मिलेगा.
रिहाना को कहा थैंक्स
इंडियन रिहाना पुकारे जाने पर रेने का कहना है कि इस बात के सामने आने के बाद से उनकी जिंदगी थोड़ी बेहतर हो रही है. लोग अब उन्हें काली और बदसूरत नहीं बुलाते हैं. रेने इसके लिए रिहाना को थैंक्स भी कहती हैं कि अगर वो रिहाना जैसी नहीं दिखती तो जाने और कितने दिन उन्हें स्ट्रग्ल करना पड़ता. रेने अपनी फोटोज के साथ रिहना की फोटो कोलाज शेयर करती रहती हैं. रेने कुजुर कई ज्यूलरी और क्लोदिंग लाइन के लिए शूट कर चुकी हैं.