इंदौर. निगम कर्मचारी की अकूत संपत्ति देखकर लोकायुक्त के अफसर की आंखे फटी की फटी रह गयी। कर्मचारी के अलग अलग ठिकानों पर हुई छापेमारी में अब तक करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। कर्मचारी का नाम असलम खान है, इदौर जैसे शहर में कर्मचारी के 5 अलीशान बंगले हैं। अब तक की छापेमारी में लोकायुक्त को करोड़ों की अचल संपत्तियों के अलावे 15 लाख रुपये कैश….2 किलो सोना सहित कई पासबुक और संपत्ति के कागजात मिले हैं।
::/introtext::::fulltext::
कमाल की बात ये है कि छापेमारी के दौरान 5 लाख रुपये के तो सिर्फ बकरे ही मिले. असलम खान ने घर में एक बेहतरीन होम थियेटर बना रखा था.असलम खान का ये घर अशोका कॉलोनी में हैं. पांचों घरों में एक साथ लोकायुक्त ने कार्रवाई शुरू की. इन मकानों के साथ उसकी देवास और महू के आसपास की ज़मीनें, दो दुकानें, चार घरों के दस्तावेज, लाखों की ज्वेलरी और बैंक अकाउंट की जानकारी मिली है.
असलम ने अधिकांश संपत्ति अपनी पत्नी राहेला के नाम पर बनाई है। माणिकबाग का उसका घर भी पत्नी के नाम है जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए से ज्यादा है। लोकायुक्त द्वारा असलम के तीन भाईयों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। असलम का एक भाई निगम का ठेकेदार है।
इसके अलावा एक फ्लैट, तीन चार पहिया वाहन जिसमें एक एसयूवी, एक सेडान कार और एक क्लासिक जीप है. साथ में तीन दो-पहिया वाहन जिसमें बुलट मोटर साइकिल भी शामिल है. असलम को नगर निगम में मात्र 18 हजार रुपए महीने की पगार मिलती है, इसके बाद भी उसका आलीशान बंगला है, जिसमें होम थियेटर भी बना हुआ है. असलम नगर निगम में बेलदार है, लेकिन निगम के भवन अनुज्ञा शाखा में उसका खासा दखल है
::/fulltext::