Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
ग्राम परतापुर में 10 बिस्तरों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झोपड़ी में संचालित हो रहा है।
जगदलपुर.डिमरापाल स्थित नए मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। यहां इलाज से पहले डाॅक्टरों ने पूजा पाठ की। इसमें खास बात यह रही कि इस पूरे आयोजन से नेताओं और दीगर अफसरों को दूर रखा गया। मेकॉज के डीन और कुछ डाॅक्टरों ने मिलकर मशीनों की पूजा की। इसके साथ ही ऐसा माना जा रहा है कि डिमरापाल स्थित नए मेकॉज परिसर का उदघाटन हो गया है।
इससे पहले ऐसा कहा जा रहा था कि विकास यात्रा में आ रहे सीएम रमन सिंह के हाथों इस हॉस्पिटल में पूजा-पाठ के बाद विधिवत शुरुआत होगी लेकिन अचानक ही शुक्रवार को डाॅक्टरों ने यहां मशीनें फिट करवाई और पूजा-पाठ का कार्यक्रम आयोजित कर दिया। आनन-फानन में पंडित को बुलाया गया और मशीनों की पूजा करवाई गई। खबर शहर तक आई और जब जिम्मेदारों से लोगों ने सवाल पूछने शुरू किए तो मेकॉज के डीन सहित अन्य लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि यह कोई उदघाटन नहीं हुआ है। बल्कि सिर्फ ऑपरेशन थियेटर की शुरुआत से पहले कुछ डाॅक्टरों ने पूजा पाठ की है।
विधायक बोले- कोई जानकारी नहीं है
इधर मेकॉज में ओटी के लिए पूजा-पाठ की कोई जानकारी स्थानीय विधायक संतोष बाफना को भी नहीं दी गई है। उनसे जब पूछा गया कि नए हास्पिटल की ओटी की शुरुआत के लिए पूजा पाठ की गई है और इसमें आपको आमंत्रित किया गया था क्या तो उन्होंने कहा कि नहीं इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं है।
सीधी बात : यूएस पैंकरा, मेडिकल कॉलेज के डीन
सवाल- मेडिकल कॉलेज का उदघाटन कर दिया क्या सर?
जवाब- किसने बोला कब हुआ ऐसा कुछ नहीं है, इसका उदघाटन तो सरकार करेगी, सीएम करेंगे।
सवाल- शुक्रवार को पूजा-पाठ की गई है पंडितजी आए थे।
जवाब-नहीं-नहीं उदघाटन नहीं ऑपरेशन थियेटर वालों ने पूजा-पाठ की है।
सवाल- अच्छा कॉलेज का उदघाटन नहीं हुआ है।
जवाब-हास्पिटल का उदघाटन तो मुख्यमंत्री करेंगे।
सवाल- तो हर डिपार्टमेंट का अलग-अलग उदघाटन करवाएंगे?
जवाब- नहीं यार ओटी बन गया है, इमरजेंसी केस आने से पहले पूजा पाठ करवा दिया उसने।
सवाल- किसने करवा दिया सर पूजा-पाठ?
जवाब-ओटी जिसका है ओटी का मालिक जो है उसने करवाया।
सवाल- ओटी का मालिक कौन है ,कौन डाॅक्टर साहब हैं?
जवाब- क्या मतलब...
सवाल- किस डाॅक्टर साहब ने करवाई है पूजा-पाठ?
जवाब-एनेस्थिसिया वाले करवाए हैं। उनका ओटी बन गया है तो अगरबत्ती लगा दी कौन सी बड़ी बात है।
विधायक के पास समय नहीं 10 माह से झोपड़ी में अस्पताल
ग्राम परतापुर में 10 बिस्तरों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झोपड़ी में संचालित हो रहा है। ऐसे में शासन ने मरीजों को होने वाली असुविधा को देखते 2008 में भवन बनाने स्वीकृति दी। नक्सली समस्या के चलते भवन 9 साल बाद 2017 में बनकर तैयार हुआ। भवन बने 10 माह गुजर जाने के बाद भी नये अस्पताल भवन का लोकार्पण नहीं हो पाया है। विभाग कह रहा विधायक ने जताई थी फीता काटने की इच्छा लेकिन समय नहीं दे पा रहे। ऐसे उस समय में देखने को मिल रहा है जब देश की राजधानी में लोगों की परेशानी देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने नई दिल्ली में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन दो बार टलने पर गुरुवार को कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि 31 मई तक प्रधानमंत्री उद्घाटन करें या न करें, 1 जून से हर हाल में एक्सप्रेस-वे को जनता के लिए खोल दिया जाए।
दिल्ली-एनसीआर पहले से ही ट्रैफिक का भारी दबाव झेल रहा है। लेकिन यहां पहले ही 9 साल में जाकर तैयार हुए भवन को शुरू करने के लिए 10 महीने से इंतजार किया जा रहा है क्योंकि हमारे विधायक के पास समय नहीं है। इन सबके बीच अस्पताल अब भी किराए की झोपड़ी में संचालित हो रही है। कोयलीबेड़ा ब्लाक पहले से ही स्वास्थ्य शिक्षा जैसे बुनियादी समस्याओं के मामले में पिछड़ा हुआ है। इस समस्या के लिए केवल नक्सली ही नहीं क्षेत्र के अफसर तथा जनप्रतिनिधि भी उतने ही जिम्मेदार हैं। शासन ने परतापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए वर्ष 2008 में भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की थी। निर्माण भी स्थानीय ठेकेदार ने शुरू किया गया लेकिन नक्सली समस्या और धमकी के चलते भवन निर्माण नहीं हो सका। परतापुर में नक्सल समस्या इतनी अधिक थी की ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया। उसने विभाग को काम नहीं कर पाने लिखित सूचना दी थी।