Tuesday, 11 August 2026

नगरनार स्टील प्लांट : 3 एमटीपीए क्षमता वाला स्टील प्लांट साल के अंत तक होगा शुरू......

1888::/cck::

 

नगरनार स्टील प्लांट : 3 एमटीपीए क्षमता वाला स्टील प्लांट साल के अंत तक होगा शुरू...... 

::/introtext::
::fulltext::

 

 

स्टील प्लांट के लिए अच्छे सामानों और सेवाओं की बेहतर सर्विस के लिए रायपुर में ‘विक्रेता सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के नगरनार में स्थापित किए जा रहे स्टील प्लांट के लिए गुणवत्ता वाले सामानों और सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने वाले विक्रेताओं की एक सूची तैयार करने की कवायद हो रही है। इस उद्देश्य से राजधानी रायपुर गुरुवार को विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। एनएमडीसी द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में लगभग 250 विक्रेताओं ने भाग लिया। एनएमडीसी ने संकेत दिए हैं कि नगरनार में लगभग 15 हजार 525 करोड़ रूपये की लागत से 3 एमटीपीए क्षमता वाला इस्पात संयंत्र इस वर्ष के अंत तक चालू कर दिया जाएगा।

- विक्रेताओं के सम्मेलन में एनएमडीसी के निदेशक (तकनीकी) डॉ. एनके नंदा ने बताया कि जल्द ही शुरू होने वाला नगरनार स्टील प्लांट देश में सबसे आधुनिक और तकनीकी रूप से उन्नत इस्पात संयंत्रों में से एक होगा। गुणवत्ता वाली वस्तुओं और आवश्यक कच्चे माल की के लिए विक्रताओं की सूची तैयार करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया गया है।

- उन्होंने बताया कि इस्पात संयंत्र के संचालन के लिए एक लाख से अधिक वस्तुओं और स्पेयर की सूची बनाए रखने की भी जरूरत होगी। संयंत्र के परिचालन को सुनिश्चित करने और आवश्यक भागों को बदलने के लिए स्पेयर और मशीनरी की उपलब्धता को बनाए रखना आवश्यक होगा।

- विक्रेताओं ने नगरनार स्टील प्लांट के (महाप्रबंधक परिचालन) डीके मोहंती के नेतृत्व में एनएमडीसी के महाप्रबंधक (सामग्री) केएस राव, संयुक्त महाप्रबंधक (सामग्री एवं अनुबंध) नगरनार स्टील प्लांट श्रीनिवास प्राता और संयुक्त महाप्रबंधक (सामग्री) प्रीतम कुमार के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। दिनभर के सम्मेलन में एनएमडीसी के अधिकारियों ने आगामी स्टील प्लांट और उनकी आवश्यकताओं के बारे में बताया और छत्तीसगढ़ सहित देशभर से आये विक्रेताओं ने अपने क्षमताओं पर चर्चा की। एलेकॉन, टाटा रेफ्रेक्ट्रीज, इंटरनेशनल कम्बस्चन, जेएसपीएल, फ्लुइड कंट्रोल, बॉश, डोज्को, रेक्सरोथ, एडोर बेल्डिंग, सिपंलेक्स कास्टिंग्स समेत कई प्रमुख औद्योगिक घरानों ने इस बैठक में भाग लिया।

::/fulltext:: 1888::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!