भारी बारिश के कारण नागपुर शहर बाढ़ की चपेट में आ गया।......
::/introtext::::fulltext::
नागपुर। भारी बारिश के कारण नागपुर शहर बाढ़ की चपेट में आ गया। महाराष्ट्र विधानसभा की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी और सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित रही। नागपुर में गुरुवार रात से भारी बारिश हो रही है। इस से कई इलाकों में पानी भर गया है। बारिश के साथ ही नगर निगम के दावों की पोल खुलती दिख रही है। जगह-जगह सड़कें धंसने और जलभराव की तस्वीरें सामने आ रही हैं। यहां तक कि पॉश इलाके में भी पानी भर गया है। भारी बारिश के साथ ही बिजली सेवा भी ठप है। नागपुर में कई पावर सब स्टेशन में पानी भर गया है।
विधान भवन को बिजली आपूर्ति करने वाले स्विचिंग केंद्र में भी पानी भरने की वजह से सुरक्षा कारणों से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागडे ने घोषणा की कि स्विचिंग केंद्र के बंद होने की वजह से बिजली बंद की जानी है। सदन की कार्यवाही 11 बजे तक स्थगित रही।




