शैलजा का हत्यारा मेजर दोस्त निकला, शादी से इनकार पर गला रेता.....
::/introtext::::fulltext::
नई दिल्ली/अमृतसर. दिल्ली कैंट में मेजर अमित द्विवेदी की पत्नी शैलजा की हत्या के आरोप में पुलिस ने मेजर निखिल हांडा को मेरठ से अरेस्ट किया है। हांडा और द्विवेदी दोस्त हैं। पुलिस का दावा है कि हांडा शैलजा की ओर आकर्षित था। वह शैलजा पर शादी का दबाव बना रहा था। शैलजा ने मना किया तो उसने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी हत्या को हादसे का रंग देने के लिए उसने शैलजा को 3 बार कार से रौंदा। पुलिस ने बताया कि हांडा 2 जून को दीमापुर से परिवार को दिल्ली ले आया। उसे पता था कि शैलजा बेस अस्पताल में फिजियोथैरेपी के लिए जाती है। उससे मिलने के लिए वह माइग्रेन की परेशानी बता वहां भर्ती हो गया। वह खुद भी शादीशुदा है।
कॉल डिटेल और फुटेज से पकड़ा गया आरोपी
शनिवार दोपहर दिल्ली कैंट मेट्रो स्टेशन के नजदीक शैलजा का शव मिला था। मोबाइल डिटेल से पता लगा कि उसकी आखिरी बार निखिल हांडा से बात हुई थी। जांच के दौरान एक फुटेज मिली जिसमें शैलजा एक होंडा सिटी कार में मेजर के साथ जाते नजर आई।
मैग्जीन के कवर पेज पर भी छप चुकी थी शैलजा
अमृतसर के पुतलीघर इलाके की शैलजा 5 साल जीएनडीयू में लेक्चरर भी रही थीं। 2009 में उनकी अमित से शादी हुई। पिछले साल मिस्ट्रेस इंडिया अर्थ मैगजीन के कवर पर जुलाई में सबसे अधिक क्रिएटिव महिला के तौर पर उनकी फोटो भी छपी थी।
अमृतसर की शैलजा का मेजर दोस्त निकला हत्यारा
