पत्थलगड़ी अभियान का नेतृत्व कर रहे दो आदिवासी नेता गिरफ्तार
::/introtext::::fulltext::
छत्तीसगढ़ के जशपुर में पत्थलगड़ी अभियान का नेतृत्व कर रहे जोसेफ तिग्गा व रिटायर्ड आईएएस हेरमोन किंडो को गिरफ्तार कर लिया गया.
छत्तीसगढ़ के जशपुर में चलाए जा रहे पत्थगड़ी अभियान को लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है. सोमवार को पत्थलगड़ी अभियान का नेतृत्व कर रहे आदिवासी नेता जोसेफ तिग्गा व रिटायर्ड आईएएस हेरमोन किंडो को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल दाखिल कर दिया गया.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को कुनकुरी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के कोर्ट में पेश किया. मजिस्ट्रेट ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर दोनों को जेल भेज दिया. दोनों पर धार्मिक सद्भावना बिगाड़ने के अलावा कई संगीन जुर्म के आरोप लगाए गए हैं.
पुलिस ने भारी सुरक्षा के बीच मीडिया से बचकर दोनों आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा. बता दें कि जशुपर के आसपास के गांवों में पत्थलगड़ी को लेकर विवाद चल रहा है. बीजेपी की सद्भावना यात्रा भी चल रही है. इस दौरान यहां पत्थलगड़ी तोड़ने के कारण विवाद और बढ़ गया था.
