Owner/Director : Anita Khare
Contact No. : 9009991052
Sampadak : Shashank Khare
Contact No. : 7987354738
Raipur C.G. 492007
City Office : In Front of Raj Talkies, Block B1, 2nd Floor, Bombey Market GE Road, Raipur C.G. 492001
——
धमतरी। पहले तो प्रेमिका के साथ रेप किया और फिर बेवफाई का आरोप लगाकर उसकी बेदम पिटाई कर दी। बेवफाई के आरोप में प्रेमी ने प्रेमिका की इस कदर पिटाई की…कि उसे अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आन पड़ी है। शर्मनाक वाकया धमतरी के भाखारा थाना इलाके का है।
जानकारी के मुताबिक अर्जुनी थाना इलाके के परसुली गांव का मेष कुमार आज से करीब 3 साल पहले भाखारा थाना इलाके के सिहाद गांव में आईआईटी कालेज में पढ़ने आया था। आईआईटी में पढ़ाई के दौरान पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग के साथ उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
प्रेम संबंध के करीब तीन सप्ताह बाद ही युवक ने नाबालिग युवती को अपने साथ ले गया और उसका बलात्कार किया। बलात्कार के बाद से ही वो युवती को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। इसी बीच रविवार की शाम उसने छात्रा को चंड़ी मंदिर के पास बुलाया और बाईक में बैठाकर सिहाद केलाबाडी के पास ले गया और वहां उसकी कच्चे बांस के डंडे से बेदम पिटाई की।

किसी तरह से छात्रा वहां से बचकर केलाबाड़ी के पास एक मकान मे पहुंची। जहां मकान मालिक ने इसकी जानकारी लड़की के पिता को दी, जिसके बाद पीड़िता के परिवारवालों ने पुलिस की शरण ली और थाने लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इधर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए, मामला पंजीबद्ध कर आरोपी की पडताल में जुट गई। पुलिस का दावा ह्रै कि जल्द आरोपी को गिरफतार कर लेगी। आरोपी एक आटो मोबाईल कंपनी में काम करता है।
::/fulltext::