Wednesday, 19 August 2026

पोलियो : सुई के एक टीके की खुराक से खत्म होगी बीमारी....

1420::/cck::

 पोलियो : सुई के एक टीके की खुराक से खत्म होगी बीमारी....

::/introtext::
::fulltext::

अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कहा, सिर्फ एक बार सूई लगाकर ही टीके की पूरी खुराक देने से इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त करने में मदद मिलेगी'. 

एमआईटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नैनोपार्टिकल टीका विकसित किया है जो दुनिया भर से पोलियो को खत्म करने में बड़ी भूमिका अदा कर सकता है. एक ही सुई के जरिए इस टीके की कई खुराक दी जा सकती हैं. पाकिस्तान सहित कई अन्य देश जो दूर-दराज इलाके में, जहां अब भी यह बीमारी पाई जा रही है, वहां के बच्चों को इस टीके की मदद से पोलियो से मुक्ति मिल सकती है. अमेरिका बीमारी नियंत्रण केंद्र (यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल) के अनुसार दुनिया भर में पोलियो के ज्ञात मामलों में साल 1988 से 2013 के बीच में 99 फीसदी कमी आई है लेकिन यह बीमारी अब भी दुनिया से खत्म नहीं हुई है. इस बीमारी से अब भी उन इलाकों के बच्चे जूझ रहे हैं जो दूर-दराज में स्थित हैं और उन तक पहुंचने में समस्या आती है. बच्चों को अभी पोलियो की 2 से 4 सूई लगाई जाती है ताकि बीमारी से लड़ने में उनके शरीर की क्षमता मजबूत हो. अमेरिका के मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के एन जैकलेनेक ने बताया, 'सिर्फ एक बार सुई लगाकर ही टीके की पूरी खुराक देने से इस बीमारी को पूरी तरह समाप्त करने में मदद मिलेगी.'

::/fulltext:: 1420::/cck::

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!