Deprecated: Methods with the same name as their class will not be constructors in a future version of PHP; PlgSystemJdvisitor has a deprecated constructor in /home/u383106781/domains/divyachhattisgarh.m47.in/public_html/plugins/system/jdvisitor/jdvisitor.php on line 14
प्रणब मुखर्जी काे 2019 में PM उम्मीदवार बना सकता है RSS?
Friday, 14 August 2026

All Categories

प्रणब मुखर्जी काे 2019 में PM उम्मीदवार बना सकता है RSS?

1652::/cck::

प्रणब मुखर्जी काे 2019 में PM उम्मीदवार बना सकता है RSS?

::/introtext::
::fulltext::

नई दिल्ली/मुंबई। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस (RSS Pranab Mukherjee) के कार्यक्रम में शिरकत को शिवसेना ने 2019 चुनाव से जोड़ दिया है। शिवसेना की मानें तो आरएसएस ने अपने कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी को बुलाकर 2019 का ग्राउंड तैयार कर रहा है। इसके पीछे शिवसेना का तर्क है कि अगर बीजेपी को 2019 लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो प्रणब मुखर्जी का नाम पीएम उम्मीदवार के लिए आगे कर दिया जाएगा। इसके अलावा शिवसेना से अपने मुखपत्र सामना के जरिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा है कि आरएसएस ने कभी भी शिवसेना के पूर्व प्रमुख बाल ठाकरे को अपने मंच पर आमंत्रित नहीं किया, जबकि इफ्तार पार्टी आयोजित कर मुसलमानों को खुश करने की कोशिश हो रही है। शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी को संघ के कार्यक्रम में बुलाने के पीछे दिल्ली में रणनीति तैयार हो रही है। बीजेपी 2019 के चुनावों को ध्यान में रखकर एजेंडा सेट कर रही है. शिवसेना की मानें तो 2019 चुनाव के बाद अगर बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो फिर ये दांव काम आ जाएगा। क्योंकि त्रिशंकु लोकसभा की स्थिति में मोदी के नाम पर अगर सहयोगी तैयार नहीं हुए तो फिर प्रणब मुखर्जी के नाम को आगे कर दिया जाएगा, और ये सभी के लिए सर्वमान्य हो सकते हैं।

::/fulltext:: 1652::/cck::
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel
R.O. No. 13954/16 Advertisement Carousel

 Divya Chhattisgarh

 

City Office :-  Infront of Raj Talkies, Block - B1, 2nd Floor,

                              Bombey Market, GE Road, Raipur 492001

Address     :-  Block - 03/40 Shankar Nagar, Sarhad colony, Raipur { C.G.} 492007

Contact      :- +91 90099-91052, +91 79873-54738

Email          :- Divyachhattisgarh@gmail.com

Newsletter

Subscribe to our newsletter. Don’t miss any news or stories.

We do not spam!