जयपुर/लखनऊ.राजस्थान और उत्तर प्रदेश में बुधवार को आए बवंडर ने जमकर तबाही मचाई। पिछले 24 घंटे में राजस्थान में 36 तो उत्तर प्रदेश में 45 लोगों की मौत हो गई। 140 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। इस बवंडर की रफ्तार 120 किमी प्रति घंटे रही। इस दौरान कई पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी हो गए। कई जगह सड़कों पर और रेलवे ट्रैक पर पेड़ पोल गिरने से यातायात व्यवस्था ठप रही।
::/introtext::::fulltext::
राजस्थान: सबसे ज्यादा 12 मौतें भरतपुर में
-आपदा प्रबंधन के हेमंत कुमार गेरा ने बताया, "राजस्थान में 3 जिले भरतपुर, धौलपुर और अलवर सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। भरतपुर में 12, धौलपुर में 10 और अलवर में 4 मौतें हुईं। 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए।"
- बीकानेर में 38 किमी घंटा की गति से चली आंधी चली। इस दौरान राज्य में 500 मीटर विजिबिलिटी रही।
- बीकानेर में 38 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल, जिससे पारा 45 डिग्री से गिरकर 35 डिग्री पर आ गया। जयपुर में आंधी गति 18 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आंधी से दृश्यता 500 मीटर ही रही। जयपुर में पारा 42.7 डिग्री था जो शाम को तेज हवाओं के कारण 8 डिग्री सेल्सियस कम हो गया।
- दूसरी ओर, बुधवार को बूंदी के बाद जैसलमेर और कोटा का तापमान सबसे ज्यादा रहा। यहां 45 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। वहीं, पिलानी में 23.7 एमएम बारिश दर्ज की गई।
वसुंधरा ने हर जरूरी मदद देने को कहा
- मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने हादसे में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया है और हर जरूरी मदद देने की बात कही है। वहीं, हादसे में हुई मौतों के बाद कांग्रेस महासचिव ने अशोक गहलोत ने अपना जन्मदिन मनाने से इनकार कर दिया है।
उत्तर प्रदेश: सबसे ज्यादा असर आगरा में,36 मौतें
- उत्तर प्रदेश में तेज आंधी और बारिश से 45 लोगों की मौत हो गई। आगरा में सबसे ज्यादा 36 लोगों की मौत हुई, वहीं, बिजनौर में 3, सहारनपुर में दो, और बरेली, मुरादाबाद, चित्रकूट और रामपुर में 1-1 व्यक्ति की आंधी की चपेट में आने से मौत हुई है। 38 लोग जख्मी हुए।
::/fulltext::